Kerala Corona Deaths
नई दिल्ली (एजेंसी)। केरल (Kerala) में रविवार को कोरोना (corona) से एक और मौत हुई। राज्य में पिछले 4 दिनों के दौरान 7 लोगों की मौत हो चुकी है। सेंट्रल हेल्थ मिनिस्ट्री (Central Health Ministry) के मुताबिक केरल में कोरोना (corona) के सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। पिछले 24 घंटे में यहां 425 नए मामले सामने आए हैं। देशभर में पिछले 24 घंटों के दौरान 657 केस मिले हैं। एक्टिव केसेज की संख्या 3 हजार 742 हो गई है। (शेष पृष्ठ 8 पर) डब्लूएचओ का दावा- दुनियाभर में 1 महीने में 52% केस बढ़े वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (डब्लूएचओ) के मुताबिक, पिछले एक महीने में दुनियाभर में कोरोना के मामलों में 52% का इजाफा हुआ है। 19 नवंबर से 17 दिसंबर के बीच 8 लाख 50 हजार केस रिपोर्ट हुए हैं और 3 हजार मौतें हुई हैं। इस एक महीने के दौरान डेथ रेट 8त्र घटी है। इसका मतलब पिछले महीने कोरोना से 8% ज्यादा लोगों ने दम तोड़ा था।
राजस्थान में है ये हाल....
एक दिन में 11 कोरोना पॉजीटिव मिले, इनमें 7 केस जयपुर से
दो संक्रमितों की हादसे में हुई मौत
जयपुर (कार्यालय संवाददाता)। राजस्थान में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को प्रदेश में 11 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इनमें 7 केस जयपुर से हैं। इसके बाद प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 20 पर पहुंच गई है। वहीं, दो संक्रमित मरीजों की दुर्घटना में मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को राजस्थान में कुल 722 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इनमें सबसे ज्यादा सात संक्रमित मरीज जयपुर में सामने आए हैं।
वहीं, अलवर, दौसा, कोटा और सवाई माधोपुर में एक-एक संक्रमित मरीज मिला है। इसके बाद हेल्थ डिपार्टमेंट ने मरीजों को आइसोलेशन मे रखा है ट्रैवल हिस्ट्री के आधार पर लोगों की जांच करना शुरू कर दी है। जयपुर जिले में रविवार 7 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। जबकि इससे पहले शुक्रवार को तीन और शनिवार को एक केस सामने आया था। इन सभी मरीजों में लक्षण हल्के हैं, लेकिन लोगों को अभी सतर्क रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी मेडिकल कॉलेजों, हॉस्पिटलों के प्रिंसिपल और अधीक्षकों को (शेष पृष्ठ 8 पर)
Next Story