cp joshi

जयपुर ( कार्यालय संवाददाता ) । राजस्थान (rajasthan) में मंत्रिमंडल (cabinet) को लेकर भाजपा (bjp) के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी (CP Joshi) ने बड़ा बयान दिया है। जोशी ने कहा- अभी छोटा मंत्रिमंडल आएगा, बाद में विस्तार किया जाएगा। मतलब साफ है कि छोटा मंत्रिमंडल में अनुभवी और दिग्गज नेताओं को जगह मिलने की कम संभवानाएं है। श्रीगंगानगर ( Shri Ganga Nagar) में मीडिया से बात करते हुए सीपी जोशी ने कहा कि उनके लिए करणपुर विधानभा (Karanpur Assembly) के उपचुनाव भी काफी अहमियत रखता है।

अभी एक छोटा मंत्रिमंडल बनेगा

जोशी ने कहा कि अभी एक छोटा मंत्रिमंडल बनेगा। इसके बाद आगे इसका विस्तार किया जाएगा। साथ ही इस मंत्रिमंडल में सभी वर्गों को जगह दी जाएगी। आज देश में सबसे अधिक महंगी दरों पर श्रीगंगानगर में पेट्रोल- डीजल मिलता है। ऐसे में जब इसको लेकर जोशी से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि चुनावी सभाओं के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
(PM Narendra Modi)
ने इसकी समीक्षा की बात कही थी। ऐसे में निश्चित रूप से इस समस्या के समाधान की दिशा में भी काम किया जाएगा। राजस्थान में मंत्रिमंडल के गठन को लेकर कांग्रेस की ओर से उठाए जा रहे सवाल पर जोशी ने कहा कि कांग्रेस (congress) को अपने गिरेबान में झांकने की जरूरत है। मौजूदा आलम यह है कि अभी तक कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष तक फाइनल नहीं कर पाई है। आगे उन्होंने कहा कि राजस्थान में मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्रियों का शपथ ग्रहण हो चुका है और अब जल्द ही मंत्रिमंडल का भी गठन हो जाएगा।

भाजपा के लिए हर चुनाव महत्वपूर्ण

करणपुर विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को प्रचार के लिए श्रीगंगानगर पहुंचे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि भाजपा के लिए हर चुनाव महत्वपूर्ण है और हम जनता के लिए काम करने में विश्वास करते हैं। जोशी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने कई तरह के हथकंडे अपनाए थे, लेकिन जनता ने उन्हें नकार दिया. राज्य की जनता ने कांग्रेस की गारंटियों को दरकिनार करते हुए प्र.म. मोदी पर विश्वास जताया। कांग्रेस पर तंज कसते हुए जोशी ने कहा कि देश की जनता सपने नहीं, बल्कि हकीकत बनती है। यही वजह है वो मोदी को चुनते हैं. आगे उन्होंने कहा कि भाजपा करणपुर सीट को भी जीतेगी. साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव में भी हम पिछली बार से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेंगे।
Editorial

Editorial

Next Story