falasiya
उदयपुर (वि) । विकसित भारत संकल्प यात्रा (Vikas Bharat Sankalp Yatra) उदयपुर जिले में जोर-शोर से संचालित हो रही है। जिले में यात्रा का प्रथम चरण पूर्ण हो चुका है। इसमें अब तक शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में 96 शिविर आयोजित हुए। इसमें एक लाख से अधिक लोग यात्रा से जुड़ कर विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हुए।
विकसित भारत संकल्प यात्रा की राजस्थान (rajasthan) में शुरूआत 16 दिसम्बर को हुई थी। कलक्टर अरविन्द पोसवाल के निर्देशन में रूटचार्ट बनाते हुए यात्रा का शुभारंभ किया गया। जिला नोडल अधिकारी कीर्ति राठौड़ ने बताया कि यात्रा के तहत प्रथम चरण में 16 से 23 दिसम्बर तक पंचायत समिति बड़गांव, कोटड़ा, कुराबड़ वल्लभनगर, झाडोल और गिर्वा में प्रतिदिन दो-दो ग्राम पंचायतों में शिविर हुए। ग्रामीण क्षेत्र में कुल 84 शिविर आयोजित किए गए। इनमें 92 हजार 742 लोगों ने सहभागिता निभाई। वहीं 80 हजार 759 लोगों ने विकसित भारत का संकल्प लिया। इन शिविरों में 24811 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। 13846 लोगों की टीबी व 7666 लोगों की सिकल सेल स्क्रीनिंग की गई। 5290 लोगों को आयुष्मान कार्ड इशू किए गए। सुरक्षा बीमा योजना
(Suraksha Bima Yojana)
में 1809, जीवन ज्योति बीमा योजना (Jeevan Jyoti Bima Yojana) में 1088 वंचित लोगों को जोड़ा। वहीं पीएम उज्ज्वला योजना ( PM Ujjwala Scheme) में 1371 आवेदन तैयार किए गए। किसान क्रेडिट कार्ड (Kisan credit card) के लिए भी 1058 लोगों ने आवेदन किए । यात्रा के दौरान आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 6590 लोगों ने भाग लिया। शहरी क्षेत्र के नोडल अधिकारी व नगर निगम के आयुक्त वासुदेव मालावत ने बताया कि यात्रा के तहत शहरी क्षेत्र में कुल 12 शिविर आयोजित किए गए। इसमें 10288 लोगों ने भाग लिया। इनमें से 8755 लोगों ने विकसित भारत का संकल्प लिया । 15396 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। 2928 लोगों को आयुष्मान कार्ड
(Ayushman Card)
इशू किए। पीएम स्वनिधि योजना (PM Swanidhi Scheme) में 1527 लोगों के आवेदन तैयार किए। पीएम उज्ज्वला योजना में 289 लोगों का पंजीयन किया गया। 3554 लोगों ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
द्वितीय चरण प्रारंभ, शिविरों में उमड़ रहे लोग
द्वितीय चरण रविवार से प्रारंभ हुआ। रविवार को भीण्डर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत अमरपुरा (Amarpura) खा. व भोपाखेड़ा, फलासिया में ग्राम पंचायत फलासिया व सड़ा, गोगुन्दा ब्लॉक की ग्राम पंचायत समीजा व वीरपुरा, खेरवाड़ा ब्लॉक में वागपुर व कारछा कला, ऋषभदेव ब्लॉक में पीपली ब व पीपली ए तथा कोटड़ा में बेडाघर व खोखरा में जागरूकता वाहन पहुंचे। यहां निर्धारित कार्यक्रम के तहत हजारों लोगों की मौजूदगी में यात्रा का गाजेबाजे के साथ स्वागत हुआ ।
Editorial

Editorial

Next Story