✕
लोकसभा चुनाव सर्वे : महाराष्ट्र में एनडीए को बड़ा झटका
By EditorialPublished on
आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के लिए भाजपा (BJP) और विपक्ष (Opposition) ने कमर कस ली है। अप्रैल-मई में देशभर में लोकसभा चुनाव होने हैं। भाजपा जहां तीसरी बार मोदी सरकार (Modi government) बनने का दावा कर रही है, तो कांग्रेस (Congress) के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन (india alliance) अपनी जीत का दावा कर रहा।

x

नई दिल्ली (एजेंसी)। आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के लिए भाजपा (BJP) और विपक्ष (Opposition) ने कमर कस ली है। अप्रैल-मई में देशभर में लोकसभा चुनाव होने हैं। भाजपा जहां तीसरी बार मोदी सरकार (Modi government) बनने का दावा कर रही है, तो कांग्रेस (Congress) के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन (india alliance) अपनी जीत का दावा कर रहा। इस बीच, एक नया ओपिनियन पोल सामने आया है, जिसमें महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन (NDA alliance) को झटका लगता दिख रहा है। एबीपी न्यूज और सी वोटर के सर्वे के अनुसार, महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन पर कांग्रेस गठबंधन भारी पड़ सकता है। राज्य में एनडीए गठबंधन (NDA alliance) को 19-21 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस अलायंस को 26-28 सीटें मिलने का अनुमान है। बता दें कि भाजपा गठबंधन में भाजपा, एकनाथ शिंदे के गुट वाली शिवसेना और अजित पवार के गुट वाली एनसीपी शामिल है, जबकि कांग्रेस (Congress) के इंडिया अलायंस में महाराष्ट्र में कांग्रेस, उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना और शरद पवार वाली एनसीपी शामिल है। राज्य में वोट फीसदी के हिसाब से देखें तो यहां भी इंडिया अलायंस को 41 फीसदी वोट मिलने के आसार हैं, जबकि एनडीए को 37 फीसदी वोट मिल सकता है। पिछले 2019 लोकसभा चुनाव से तुलना करें तो यहां भाजपा के लिए बड़ा झटका हो सकता है। दरअसल, 2019 में भाजपा और शिवसेना ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था, जिसमें एनडीए को कुल 48 सीटों में 41 सीटें हासिल हुई थीं, जबकि यूपीए को महज पांच सीटों से संतोष करना पड़ा था । भाजपा को 23 सीटें मिली थीं, जबकि शिवसेना को 18, एनसीपी को चार और कांग्रेस को सिर्फ एक सीट ही मिल सकी थी। वहीं,एआईएमआईएम के भी एक सांसद को जीत मिली थी।
पश्चिम बंगाल का क्या है हाल ?
सर्वे में पश्चिम बंगाल की सीटों के बारे में भी बताया गया है। सर्वे के अनुसार, पश्चिम बंगाल में भाजपा को 16-18 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस (Congress) और लेफ्ट गठबंधन के खाते में शून्य से दो सीटें और ममता बनर्जी टीमएसी को 23- 25 सीटें जा सकती हैं। बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया था। तब भाजपा 18 सीटों पर जीत मिली थी, जबकि टीएमसी को 22 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। वहीं, दो सीटें कांग्रेस (Congress) के खाते में गई थी।
- Maharashtra Lok Sabha Elections BJP Congress NDA Alliance India Alliance Bengal Elections Political Survey Maharashtra elections Lok Sabha survey BJP Congress alliance NDA setback India advantage Bengal election trends Political opinion poll Maharashtra political landscape 2023 election forecast Voting patterns Campaign analysis Electoral predictionsMaharashtra BJP Congress Alliance Survey

Editorial
Next Story
Related News
X
