✕
सीए से 28 लाख की ठगी कर कैटरर फरार
By EditorialPublished on
विवाह समारोह के लिये मालाड रिसार्ट में कैटरिंग कॉन्ट्रैक्ट के नाम पर कांदिवली के चार्टर्ड एकाउंटेंट से रुपये लेकर कैटरर के फरार होने का मामला दर्ज किया गया है (Fraud)। दर्ज एफआईआर के मुताबिक, शिकायतकर्ता चार्टर्ड एकाउंटेंट (सीए) मालाड में तीन दिन और दो रातों के लिये एक होटल की बुकिंग के लिये गये थे। यहां खानपान के बारे में जब उन्होंने पूछताछ की तो होटल प्रबंधक ने उन्हें कैटरर से बात करने को कहा। शिकायतकर्ता इस होटल में कैटरिंग ठेका चलानेवाले कैटरर के कांदिवली स्थित दफ्तर पहुंचे तो कैटरर ने उन्हें बताया कि व

x

मुंबई । विवाह समारोह के लिये मालाड रिसार्ट में कैटरिंग कॉन्ट्रैक्ट के नाम पर कांदिवली के चार्टर्ड एकाउंटेंट से रुपये लेकर कैटरर के फरार होने का मामला दर्ज किया गया है (Fraud)। दर्ज एफआईआर के मुताबिक, शिकायतकर्ता चार्टर्ड एकाउंटेंट (सीए) मालाड में तीन दिन और दो रातों के लिये एक होटल की बुकिंग के लिये गये थे। यहां खानपान के बारे में जब उन्होंने पूछताछ की तो होटल प्रबंधक ने उन्हें कैटरर से बात करने को कहा। शिकायतकर्ता इस होटल में कैटरिंग ठेका चलानेवाले कैटरर के कांदिवली स्थित दफ्तर पहुंचे तो कैटरर ने उन्हें बताया कि वह विवाह समारोह की सारी सुविधायें एक ही पैकेज में दे सकता है। इसके तहत कैटरर ने सीए को होटल में ठहरने, सजावट, खानपान और मंडप जैसी तमाम सुविधायें देने की बात कही। शिकायतकर्ता ने कैटरर को पैकेज डील के तहत 28 लाख 60 हजार रुपये अदा कर दिये। बाद में जब उन्होंने होटल से इस बाबत बात की तो पता चला कि कैटरर ने विवाह की तारीखों की बुकिंग तो होटल में की है लेकिन होटलवालों को कोई भुगतान नहीं किया है। पता चला कि कैटरर अपना दफ्तर बंद कर फरार हो गया है। शिकायतकर्ता को यह भी पता चला कि उसके एक परिचित को भी इस कैटरर ने इसी तरह से ठगी का शिकार बनाया है और उससे भी 39 लाख रुपये लेकर भाग गया है। शिकायतकर्ता अपने परिचित को साथ लेकर कांदिवली पुलिस स्टेशन पहुंचे और वहां कुल मिलाकर 67 लाख रुपये की ठगी के आरोप में कैटरर के खिलाफ एफआईआर दाखिल की।
Next Story
Related News
X

