ram mandir
अयोध्या (एजेंसी)। अस्थायी राम जन्मभूमि मंदिर (Ram Janmabhoomi Temple) में विराजमान राम लला (Ram Lala) के दर्शन आम श्रद्धालुओं के लिए 20 जनवरी से बंद हो जाएंगे। हालांकि, मंदिर के पुजारी उनकी पूजा भोग आरती और सारे अनुष्ठान जारी रखेंगे। राम मंदिर के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि शनिवार को इस निर्णय पर मुहर लग गई है।
डॉ. मिश्र ने बताया कि अस्थायी राम मंदिर से नए मंदिर के गर्भगृह में प्रभु श्रीराम के विग्रहों को पूजा-पाठ और अनुष्ठान के बाद रखा जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया में दो दिन का समय लग सकता है। मिश्र ने बताया कि रामलला को गर्भगृह के आसन पर आसीन करने के लिए खगोलीय विशेषज्ञ और मूर्तिकारों के बीच भी चर्चा हुई है। उन्होंने बताया कि मंदिर के भूतल पर लगने वाले 14 दरवाजे बनकर तैयार हो गए हैं। मुख्य दरवाजे पर सोने की परत चढ़ाई जा रही है। मंदिर के जो भी काम बचे हैं वह तेजी से पूरे किए जा रहे हैं।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
यूपी के स्पेशल डीजी लॉ ऐंड ऑर्डर प्रशांत कुमार के मुताबिक सुरक्षा के मद्देनजर 20 जनवरी से आम लोगों के लिए राम मंदिर में दर्शन बंद हो जाएंगे। इसके बाद 23 जनवरी से आम लोगों के दर्शन शुरू हो जाएंगे। 22 जनवरी को अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर के उद्घाटन में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यूपी पुलिस, केंद्र की एजेंसियों के संपर्क में भी है। राम मंदिर (Ram Mandi) और अयोध्या एयरपोर्ट की सुरक्षा यूपीएसएसएफ के जिम्मे रहेगी। दूसरी ओर जिला प्रशासन ने होटल असोसिएशन और टैक्सी यूनियन से भी बातचीत की है। सबको सख्त हिदायत दी गई है कि श्रद्धालुओं व पर्यटकों से तय किराया ही लिया जाए।
Editorial

Editorial

Next Story