✕
90 लाख के हीरों की चोरी का आरोपी गिरफ्तार
By EditorialPublished on
मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने 90 लाख रुपये कीमत के बेशकीमती हीरे (Diamonds) बेचने की कोशिश में लगे एक 35 साल के शख्स को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है। आरोप है कि इस शख्स ने यह हीरे बेंगलुरू के एक कारोबारी से चुराये थे।

x

मुंबई । मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने 90 लाख रुपये कीमत के बेशकीमती हीरे (Diamonds) बेचने की कोशिश में लगे एक 35 साल के शख्स को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है। आरोप है कि इस शख्स ने यह हीरे बेंगलुरू के एक कारोबारी से चुराये थे।
बेंगलुरू के राघवेंद्र चलापथी द्वारा अक्तूबर में दर्ज शिकायत के अनुसार आरोपी राकेश सावलिया ने हीरों की बिक्री के नाम पर कारोबारी के असली हीरे चुरा लिये और बड़ी सफाई से नकली पत्थर से बदल दिये।
चलापथी की सावलिया से अपने एक परिचित के जरिये चेन्नई में जान-पहचान हुई थी। यहां ऑपेरा हाउस के पास पंचरत्न भवन में एक मीटिंग में चलापथी ने एक कारोबारी कुणाल मेहता से मुलाकात की। चलापथी ने एक दिन के लिये बिक्री के लिये हीरे उसे दिये थे। अगले दिन उसने हीरों की थैली यह कहकर वापस कर दी कि इन हीरों की कीमत 6 करोड़ रुपये मिल रही है। हालांकि बाद में चलापथी को पता चला कि थैली में हीरे नहीं बल्कि पत्थर भरकर दिये गये है।
पुलिस ने पहले मेहता को गिरफ्तार किया जिसके बाद मालाड में सावलिया के ठिकाने का पता चला। सावलिया को पकड़ने के लिये पुलिस ने जाल बिछाया और हीरे बेचने की कोशिश करते समय उसे रंगे हाथों धर दबोचा। पुलिस ने सभी हीरे बरामद कर लिये हैं।
Next Story
Related News
X

