mole
शरीर में मस्से (warts) होने का कारण त्वचा में पैपिल्लोमा वायरस है। मस्से आमतौर पर त्वचा के उपरी परत पर निकलते हैं।
या बड़े मस्से भद्दे लगते हैं। इनको हटाने के लिए कई बार सर्जरी का सहारा लेना पड़ता है लेकिन हर कोई इस ट्रीटमेंट को नहीं करवा सकता। सर्जरी के दर्द से गुजरने से अच्छा है कि घरेलू उपायों से इनसे छुटकारा पाया जाए। इससे मस्से बिना किसी परेशानी के आसानी से निकल जाएंगे और इसमें खर्चा भी ज्यादा नहीं होगा।
लहसुन (Garlic)
लहसुन मस्सो को हटाने में सहायक है। लहसुन की 1 कली को छिलकर मस्से पर लगाएं। रोजाना ऐसा करने से कुछ हफ्तों में मस्सों से निजात पाई जा सकती है। इस बात का ध्यान रखें कि इस नुस्खे का इस्तेमाल लगातार करना है।
विटामिन ई कैप्सूल
विटामिन ई के कैप्सूल ( Vitamin E capsule) को काटकर उसका तेल निकाल लें। अब इस तेल में लहसुन मिलाएं। इस पेस्ट को रात भर लगा रहने दें लगातार इस पेस्ट को लगाने से 1- 2 हफ्तों में मस्से खत्म हो जाएंगे।
कैस्टर ऑयल
कैस्टर ऑयल (castor oil) में चुटकी भर बेकिंग सोडा मिलाएं। इस पेस्ट को प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं। रोजाना रात को लगाने से 2- 3 हफ्तों में मस्से गायब हो जाएंगे।
अंजीर का जूस
अंजीर (fig juice) सेहत के साथ-साथ ब्यूटी के लिए भी बहुत फायदेमंद है। अंजीर का पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। इससे मस्से दूर होने के साथ ही स्किन संबंधित बहुत-सी समस्याएं दूर होगी।
सेब का सिरका
रूई को अच्छे से सेब के सिरके में भिगो दें। रात के समय इसे मस्से वाले हिस्से पर लगाएं और लगा रहने दें। 10-11 दिनों तक ऐसा करने से मस्सा धीरे- धीरे छुटना शुरू हो जाता है।
मौसमी का रस
मौसमी का रस मस्सों की समस्या को खत्म करने के लिए रामबाण है। दिन में 3 से 4 बार लगाने से मस्से गायब हो जाएंगे।
Editorial

Editorial

Next Story