✕
राउत का बड़ा आरोप;शिवसेना (यूबीटी) को नहीं मिला राम मंदिर उद्घाटन का न्योता
By EditorialPublished on
अयोध्या (Ayodhya) राम मंदिर (Ram Mandir) के उद्घाटन समारोह के लिए साधु, संतों, नेताओं और मंत्रियों को न्योता जाना शुरू हो गया है। इसी बीच, शिवसेना (यूबीटी) की ओर से दावा किया गया है कि अब तक उन्हें राम जन्मभूमि मंदिर के भव्य अभिषेक समारोह के लिए निमंत्रण नहीं मिला है। दरअसल, शिवसेना (यूबीटी) *(Shiv Sena (UBT)) सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने कहा, वे उन लोगों को कभी आमंत्रित नहीं करेंगे, जिन्होंने राम मंदिर आंदोलन में योगदान दिया है। हमें निमंत्रण नहीं मिला है, क्योंकि पूरे आंदोलन में बालासाहेब ठाकरे और शि
-did-not-get-the-invitation-for-the-inauguration-of-Ram-temple_202312231257509013.jpg)
x
-did-not-get-the-invitation-for-the-inauguration-of-Ram-temple_202312231257509013.jpg)
मुम्बई । अयोध्या (Ayodhya) राम मंदिर (Ram Mandir) के उद्घाटन समारोह के लिए साधु, संतों, नेताओं और मंत्रियों को न्योता जाना शुरू हो गया है। इसी बीच, शिवसेना (यूबीटी) की ओर से दावा किया गया है कि अब तक उन्हें राम जन्मभूमि मंदिर के भव्य अभिषेक समारोह के लिए निमंत्रण नहीं मिला है। दरअसल, शिवसेना (यूबीटी) *(Shiv Sena (UBT)) सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने कहा, "वे उन लोगों को कभी आमंत्रित नहीं करेंगे, जिन्होंने राम मंदिर आंदोलन में योगदान दिया है। हमें निमंत्रण नहीं मिला है, क्योंकि पूरे आंदोलन में बालासाहेब ठाकरे और शिवसेना की प्रमुख भूमिका थी। हम इस समारोह को राष्ट्रीय त्योहार नहीं बनाना चाहते और न ही इसका राजनीतिकरण करना चाहते हैं। हम वहां रामलला (Ramlala) का आशीर्वाद लेने जरूर जाएंगे, लेकिन ये पूरा शो खत्म होने के बाद जाएंगे।"
- सोनिया और खरगे को भेजा गया निमंत्रण
राम मंदिर के भव्य उद्घाटन समारोह के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी को भी निमंत्रण भेज दिया गया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और एचडी देवगौड़ा को भी निमंत्रण भेजा गया है। लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी को भी निमंत्रण भेजा है। हालांकि, अब तक इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि वह समारोह में शामिल होंगे या नहीं।
Sanjay Raut, ShivSena UBT, Ayodhya, Ram Mandir, Ramlala
Next Story
Related News
X

