✕
मास्क जरूरी हफ्ते भर में 23 मौतें
By EditorialPublished on
नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना महामारी (corona epidemic) ने एक बार फिर वापसी के साथ लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। वैरिएंट जेएन. 1 की पुष्टि के बाद कोविड-19 (COVID-19) के मामलों में अप्रत्याशित रूप से बढ़ोत्तरी हुई है। खासकर चार राज्यों केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र और गोवा में कोरोना के केसों में जबरदस्त उछाल आया है। केरल में कोरोना के सबसे अधिक केस हैं।

x
नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना महामारी (corona epidemic) ने एक बार फिर वापसी के साथ लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। वैरिएंट जेएन. 1 की पुष्टि के बाद कोविड-19 (COVID-19) के मामलों में अप्रत्याशित रूप से बढ़ोत्तरी हुई है। खासकर चार राज्यों केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र और गोवा में कोरोना के केसों में जबरदस्त उछाल आया है। केरल में कोरोना के सबसे अधिक केस हैं। देशभर में गुरुवार को 338 नए केसों के साथ एक्टिव मरीजों की संख्या 2669 थे, जबकि अकेले केरल में यह आंकड़ा 2000 है। आज केरल में तीन मौतें दर्ज हुई। हफ्तेभर में देश में कोरोना से 23 मौतें हो चुकी हैं। कर्नाटक और चंडीगढ़ में सरकारो ने सार्वजनिक जगहों पर मास्क अनिवार्य कर दिया है। केंद्र सरकार भी लगातार राज्यों पर नजर रख रहा है। कोविड-19 के नए वैरिएंट जेएन. 1 के पहले केरल फिर महाराष्ट्र और गोवा में केस सामने आने के बाद देशभर में कोरोना का खतरा बढ़ गया है।
बता दें कि कोरोना का यह नया वैरिएंट इससे पहले दुनियाभर के 40 देशों में कहर बरपा रहा है। सबसे पहले सिंगापुर और फिर चीन और अमेरिका जैसे देशों में बड़ी संख्या में कोरोना केस दर्ज हुए हैं। अस्पतालों में बेड फुल हैं ।
भारत में चिंता क्यों ?
भारत में कोरोना के नए वैरिएंट के महज 21 मामले सामने आए हों लेकिन, चिंता की वजह यह है कि नए वेरिएंट के पकड़ में आने के बाद से देश में कोरोना केसों में बढ़ोत्तरी हुई है। नौ दिनों के भीतर कोरोना के केस दोगुना हो गए हैं। वेरिएंट की जब से केरल में दस्तक हुई, देश में कोरोना का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। मौत के मामले में। चिंताजनक हैं। केरल में आज तीन लोगों की मौत के साथ हफ्तेभर में 23 लोगों को कोरोना ने काल का ग्रास बना लिया।
सरकार की अभी प्लानिंग क्या है?
सरकार के पास वर्तमान में यात्रा प्रतिबंध, मास्क अनिवार्यता या अनिवार्य तीसरी खुराक की कोई योजना नहीं है। सरकारी सूत्रों का कहना है कि यह वैरिएंट पहले के वैरिएंट के मुकाबले गंभीर बीमार नहीं कर रहा है। हवाई अड्डों पर यात्रियों के लिए अनिवार्य आरटी- पीसीआर टेस्ट की भी कोई संभावना नहीं है। सूत्रों का कहना है कि इसके बजाय टारगेट टेस्टिंग पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संया बढ़कर 4,44,70,576 हो गई है और देश में रिकवरी दर 98.81 प्रतिशत आंकी गई है।

Editorial
Next Story
Related News
X
