✕
जंतर मंतर से राहुल ने सरकार पर किया जबरदस्त प्रहार, बोले-
By EditorialPublished on
इंडिया गठबंधन (india alliance) ने शुक्रवार को पूरे देश में सांसदों (MPs) के निलंबन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसी क्रम में राजधानी नई दिल्ली (Capital New Delhi) में जंतर-मंतर पर इंडिया गठबंधन (india alliance) के नेताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि शीतकालीन सत्र (winter session) में विपक्ष के 146 सांसदों (MPs) को निलंबित करके न सिर्फ उनका अपमान किया गया, बल्कि देश की 60 प्रतिशत जनता का मुंह बंद कर दिया गया।

x

नई दिल्ली (एजेंसी)। इंडिया गठबंधन (india alliance) ने शुक्रवार को पूरे देश में सांसदों (MPs) के निलंबन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसी क्रम में राजधानी नई दिल्ली (Capital New Delhi) में जंतर-मंतर पर इंडिया गठबंधन (india alliance) के नेताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि शीतकालीन सत्र (winter session) में विपक्ष के 146 सांसदों (MPs) को निलंबित करके न सिर्फ उनका अपमान किया गया, बल्कि देश की 60 प्रतिशत जनता का मुंह बंद कर दिया गया।
मंच से बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह लड़ाई नफरत और मोहब्बत के बीच है, भाजपा जितनी नफरत फैलाएगी, इंडिया गठबंधन उतनी ही मोहब्बत, भाईचारा और एकता फैलाएगा। राहुल गांधी ने कहा कि इंडिया गठबंधन पूरी तरह से एकजुट है।
राहुल ने कहा कि लोकसभा की दर्शक दीर्घा से सदन में दो युवकों का कूदना सुरक्षा में चूक जरूर है, लेकिन इसकी वजह बेरोजगारी है। उन्होंने कहा कि निलंबित सांसद सिर्फ व्यक्ति नहीं, बल्कि वे हिंदुस्तान की जनता की आवाज हैं। आपने सिर्फ 150 सांसदों का अपमान नहीं किया है, बल्कि 60 प्रतिशत जनता का मुंह बंद किया है। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि उन्हें इस बात का बहुत धक्का लगा कि संवैधानिक पद पर बैठे लोग यह कहते हैं कि वो किसी जाति से संबंध रखते हैं और उनका अपमान किया गया। उन्होंने कहा कि सारे विपक्षी नेता एक हो गए हैं, जब सब एक हो गए हैं तो अकेले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ नहीं कर सकते। उन्होंने कहा, संविधान के उच्च पद पर बैठने वाले लोग कहते हैं कि मेरी जाति के कारण मेरा अपमान किया जा रहा है। अगर आपकी हालत यही है तो मेरे जैसे दलित की हालत क्या होगी? मैं जब सदन में बात करने के लिए उठता था तो उस समय मुझे बोलने का मौका नहीं दिया जाता था, तो मैं क्या कहूं कि ये भाजपा के लोग, भाजपा की सरकार एक दलित को बोलने नहीं दे रही है? क्या मैं ऐसा कहूं?
- Rahul Gandhi Parliament protest Government suspension India Gathbandhan Democracy attack MP suspension Jantar Mantar demonstration Opposition leaders Political unrest Indian politics Public outrage Democracy crisis Rahul Gandhi India Gathbandhan Protest Opposition MPs Parliament Suspension Democracy Political RallyRahul Gandhi Protest Parliament Suspension

Editorial
Next Story
Related News
X
