✕
कोरोना : देशभर में 24 घंटे में 641 नए केस
By EditorialPublished on
कोरोना (corona) का जेएन. 1 वैरिएंट भारत (India) में तेजी से फैल रहा है। 21 दिसंबर तक इसके 22 केस दर्ज किए गए हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 641 मामले दर्ज किए गए हैं।

x
नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना (corona) का जेएन. 1 वैरिएंट भारत (India) में तेजी से फैल रहा है। 21 दिसंबर तक इसके 22 केस दर्ज किए गए हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 641 मामले दर्ज किए गए हैं। एक शख्स की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में एक्टिव मामलों की संख्या 2 हजार 998 हो गई है। एक दिन पहले यह आंकड़ा 2 हजार 669 था। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अकेले केरल में 2 हजार 606 एक्टिव मामले हैं।
यह देश में सबसे ज्यादा है। यहां 21 दिसंबर को कोरोना (corona) के 265 नए मामले सामने आए और एक मरीज की मौत भी हुई। जयपुर में एक महीने का बच्चा कोरोना (corona) पॉजिटिव मिला। वहीं, 22 दिसंबर को जोधपुर में 19 साल की स्टूडेंट कोरोना पॉजिटिव पाई गई, उसे होम आइसोलेशन में रखा गया है। कर्नाटक में कोविड के 105, महाराष्ट्र में 53 और गुजरात में 32 मामले हैं। यूपी के नोएडा में कई महीनों के बाद एक पॉजिटिव मरीज मिला है। डॉक्टर ने बताया कि 54 साल का मरीज हाल ही में नेपाल गया था। वह हरियाणा के गुरुग्राम में काम करता है।
41 देशों में फैला जेएन. 1 वैरिएंट
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के अनुसार, कोरोना का नया जेएन. 1 वैरिएंट अब तक 41 देशों में फैल चुका है। फ्रांस, अमेरिका, ब्रिटेन, सिंगापुर, कनाडा और स्वीडन में जेएन.1 के मामले सबसे ज्यादा हैं। भारत में 22 दिसंबर तक नए वैरिएंट के 23 मामले मिले हैं। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, सभी केसेस हल्के लक्षण के हैं।
डब्लूएचओ ने जेएन. 1 को 'वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट' में शामिल किया है। डब्लूएचओ ने बताया कि अभी तक का विश्लेषण कहता है कि मौजूदा वैक्सीन जेएन. 1 वैरिएंट पर पूरी तरह से कारगर है। इससे लोगों को ज्यादा खतरा नहीं है।
हालांकि, डब्लूएचओ ने सावधानी के तौर पर एडवाइजरी जारी की है। इसमें लोगों को भीड़ वाले, बंद या दूषित हवा वाले इलाकों में मास्क पहनने की सलाह दी गई है। साथ ही आवश्यक दूरी बनाने को भी कहा गया है।
- India COVID cases 24 hours Kerala highest numbers death JN.1 variant health ministry active cases December 21 spread worldwide WHO advisory precautions masks social distancing. COVID-19 India Kerala Jaipur New Cases Death JEN.1 Variant Health Ministry Active Cases World Health Organization AdvisoryIndia COVID Cases Surge

Editorial
Next Story
Related News
X
