✕
फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों होंगे गणतंत्र दिवस के मेहमान बाइडेन ने जताई थी असमर्थता
By EditorialPublished on
फ्रांस (French) के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन (President Emmanuel Macron) अगले साल के गणतंत्र दिवस समारोह (republic day celebration) में मुख्य अतिथि हो सकते हैं। इससे पहेल भारत (india) ने अमेरिका राष्ट्रपति ( US President) जो बाइडेन (Biden) को निमंत्रण भेजा था लेकिन उन्होंने आने में असमर्थता जताई है।

x
नई दिल्ली (एजेंसी) । फ्रांस (French) के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन (President Emmanuel Macron) अगले साल के गणतंत्र दिवस समारोह (republic day celebration) में मुख्य अतिथि हो सकते हैं। इससे पहेल भारत (india) ने अमेरिका राष्ट्रपति ( US President) जो बाइडेन (Biden) को निमंत्रण भेजा था लेकिन उन्होंने आने में असमर्थता जताई है।
अब फ्रांस के राष्ट्रपति भारत की सैन्य शक्ति को देखने के लिए गणतंत्र दिवस पर मेहमान बनकर आएंगे। भारत और फ्रांस के बीच हाल के दिनों में रणनीतिक साझेदारी को खूब बढ़ावा मिला है। रिपोर्टों से पता चला है कि भारत और फ्रांस इमैनुएल मैक्रॉन की यात्रा को लेकर तौर-तरीकों को अंतिम रूप दे रहे हैं। मौजूदा भू- राजनीति के उथल-पुथल भरे दौर के बीच यह एक महत्वपूर्ण यात्रा होने वाली है। भारत की तरह फ्रांस भी अपनी विदेश नीति में रणनीति आजादी को ज्यादा महत्व देता। इसके अलावा, कई मौकों पर प्र.म. नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की मैक्रॉन के साथ बेहतरीन केमिस्ट्री भी देखी गई है। बता दें कि इसी साल 2023 में फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस बैस्टिल डे समारोह पर प्र.म. नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि थे।

Editorial
Next Story
Related News
X
