✕
कांग्रेस पर बरसे केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, बोले-
By EditorialPublished on
संसद (Parliament) का शीतकालीन (winter) सत्र शुक्रवार को तय समय से तीन दिन पहले ही समाप्त कर दिया गया। वहीं विपक्षी सांसदों (MPs) के निलंबन के मामले में विपक्षी दलों का कहना है कि यह सरकार बिना विपक्ष के ही सारे संसदीय कार्य निपटाना चाहती है।

x
नई दिल्ली (एजेंसी)। संसद (Parliament) का शीतकालीन (winter) सत्र शुक्रवार को तय समय से तीन दिन पहले ही समाप्त कर दिया गया। वहीं विपक्षी सांसदों (MPs) के निलंबन के मामले में विपक्षी दलों का कहना है कि यह सरकार बिना विपक्ष के ही सारे संसदीय कार्य निपटाना चाहती है। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि लोकसभा में सुरक्षा में चूक होने के बाद से ही विपक्ष राज्यों के चुनाव में हुई हार का बदला लेने लगा और वह संसद की कार्यवाही नहीं चलने देना चाहता था। उन्होंने का कि विपक्ष के सांसद खुद कह रहे थे कि उन्हें सस्पेंड कर दिया जाए।
जोशी ने कहा, हम उन्हें संस्पेंड नहीं करवाना चाहते ते। हमने हर तरह से उन्हें मनाने का प्रयास किया। पहले दिन जब कुछ सांसद सस्पेंड हुए तो सभी खुद को सस्पेंड करने की मांग करने लगे। यह कांग्रेस पार्टी का स्तर है। जोशी ने कहा कि पहले दिन 13 सांसद सस्पेंड किए गए। इसके बाद सरकार ने विपक्ष से कहा कि अगर अब सदन की कार्यवाही ठीक से चलेगी तो उनका सस्पेंशन वापस ले लिया जाएगा। इसके बाद विपक्ष ने और जोरदार हंगामा किया। वे पूरी तरह से सरकार का ध्यान बांटना चाहते थे और राज्यों में हुई हार का बदला लेने के मूड में थे ।
जोशी ने कहा कि सुरक्षा में चूक मामले के बाद भी विपक्षी सांसद 40 मिनट तक चर्चा में शामिल थे। इसके बाद उनको निर्देश मिला कि ( शेष पृष्ठ 8 पर )
- Congress Prahlad Joshi Suspension Demand Opposition MPs Parliament Winter Session Political Drama Congress criticism Prahlad Joshi statement Opposition protest Parliament session Suspension demand Political controversy Winter session developments Opposition strategy Congress party response Parliamentary proceedingsPrahlad Joshi Congress Suspension

Editorial
Next Story
Related News
X
