Chandesara Jain Youth
मुंबई। चन्देसरा जैन नवयुवक मण्डल का वार्षिक स्नेह सम्मेलन 26 दिसम्बर की माण्डवी हिल रिसोर्ट में रखा गया है। सम्मेलन में तपस्वियों के बहुमान के साथ खेलकूद प्रतियोगिता एवं होनहार विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। सम्मेलन के सम्पूर्ण प्रायोजक अर्जुनलाल बोकडिया परिवार है। तैयारियों में संरक्षक विजयसिंह बोकड़िया, ललित कुमार इन्टोदिया एवं मण्डल अध्यक्ष अविनाश इन्टोदिया, मंत्री ललित एस इन्टोदिया, कोषाध्यक्ष महावीर डी सोनी एवं सभी सदस्य जुटे हुए हैं।
Next Story