✕
Home>
7 साल की बच्ची से कुकर्म का प्रयास, आरोपी को परिजनों ने पीटा, फतहनगर में बाजार बंद
By EditorialPublished on
जिले (districts) के फतहनगर थाना क्षेत्र (Fatehnagar police station area) में एक टेलर ने एक सात साल की बच्ची के साथ कुकर्म करने का प्रयास किया। बच्ची ने इस बारे में अपने परिजनों को बताया तो परिजनों ने टेलर की दुकान में जाकर हंगामा किया और उसकी धुनाई कर दी।
_202312231412470664.jpg)
x
उदयपुर. नगर संवाददाता | जिले (Districts) के फतहनगर थाना क्षेत्र (Fatehnagar police station area) में एक टेलर ने एक सात साल की बच्ची के साथ कुकर्म करने का प्रयास किया। बच्ची ने इस बारे में अपने परिजनों को बताया तो परिजनों ने टेलर की दुकान में जाकर हंगामा किया और उसकी धुनाई कर दी। बाद में जैसे-जैसे यह बात फैली तो फतहनगर में लोगों ने बाजार बंद करवा दिए। मौके पर पुलिस पहुँची और अपराधी को कठोर से कठोर सजा दिलवाने का आश्वासन देकर मामले को शांत करवाया। बाद में इस आरोपी को पुलिस ने शांतिभंग किया।
जानकारी के अनुसार एक सात वर्षीय मासूम के पिता की तबीयत खराब होने पर इस मासूम की मां चार दिन से अहमदाबाद में एक निजी चिकित्सालय में अपने पति का उपचार करवा रही थी। बच्ची रिश्तेदारों व अन्य लोगों के पास में थी । इस बच्ची का घर के पास ही राधेश्याम टेलर की दुकान है, जिस पर वह टेलरिंग का काम करता था। घर के पास ही दुकान होने के कारण बच्ची व परिजनों को यह टेलर जानता था और ये परिवार भी इस टेलर को जानता था । इस बच्ची के माता- पिता गुरूवार को ही अहमदाबाद से आए थे। सुबह यह टेलर राधेश्याम बच्ची के घर पर गया तो बच्ची इसे देखकर घबरा गई और रोने लगी। मां ने बच्ची को घबराया हुआ तो बच्ची को विश्वास में लेकर मां ने बात की तो उसने राधेश्याम टेलर पर कुकर्म के प्रयास व शारीरिक छेड़छाड़ करने की जानकारी दी।
यह सुनकर इसकी मां के होंश उड़ गए और इस बारे में अपने पति को बताया। जिस पर इसका पति व अन्य रिश्तेदार इस टेलर की दुकान पर गए और वहां पर इससे इस बारे में पूछा तो उसने गुनाह स्वीकार कर इसे अपनी गलती बताई और भविष्य में ऐसा नहीं करने का कहा। इस टेलर द्वारा पूर्व में क्षेत्र की महिलाओं के साथ अभद्रता करने के मामले थे तो बच्ची के परिजनों ने टेलर की धुनाई कर दी।
बाद में यह टेलर वहां से जैसे-तैसे अपने घर चला गया। परिजनों और क्षेत्रवासियों ने थाने में इस बात की जानकारी दी, जिस पर मामले की गंभीरता को देखते हुए फतहनगर थानाधिकारी रविन्द्र सिंह जाब्ते के साथ आरोपी राधेश्याम टेलर के घर पर गए। इस दौरान सैंकड़ों की संख्या में लोग एकत्रित हो गए। मामला बढ़ता देखकर मावली थानाधिकारी और घासा थानाधिकारी भी मय जाब्ते के पहुँचे और इस टेलर को घर से बाहर निकालकर थाने पर लेकर गए। इधर जैसे-जैसे सूचना फैली तो लोगों ने फतहनगर बाजार बंद करवा दिए और फतहनगर के मुख्य चौराहे पर फतहनगर नगर पालिका के चैयरमेन नितिन सेठिया, व्यापार मंडल के कैलाश अग्रवाल, भाजपा मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम बागला, गणपत सोनी सहित सैंकड़ों लोग एकत्रित हो गए। लोग इस आरोपी को भीड़ के सुपुर्द करने की मांग पर अड़ गए।
मौके पर डिप्टी मावली कैलाश कँवर पहुँची । डिप्टी ने लोगों को आश्वस्त किया कि आरोपी के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही की जाएगी तब जाकर लोग माने और वहां से रवाना हुए। इधर महिला पुलिस बच्ची से पूरी जानकारी ली और प्रकरण दर्ज किया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी टेलर राधेश्याम पुत्र मोहनलाल टेलर निवासी धूणी फतहनगर को शांति भंग में गिरफ्तार किया।

Editorial
Next Story
Related News
X
