✕
3 जवान शहीद, 3 घायल
By EditorialPublished on
जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के राजौरी (Rajouri) में गुरुवार (21 दिसंबर) को आतंकवादियों (terrorists) ने सेना के दो वाहनों पर घात लगाकर हमला किया। हमले में तीन जवान शहीद हो गए, जबकि तीन जवान घायल हो गए हैं।

x
श्रीनगर (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के राजौरी (Rajouri) में गुरुवार (21 दिसंबर) को आतंकवादियों (terrorists) ने सेना के दो वाहनों पर घात लगाकर हमला किया। हमले में तीन जवान शहीद हो गए, जबकि तीन जवान घायल हो गए हैं। यहां अब भी लगातार गोलीबारी हो रही है। एक महीने से भी कम समय में इस क्षेत्र में सेना पर यह दूसरा आतंकी हमला है। इससे पहले 22 नवंबर को राजौरी में हुए एनकाउंटर में 5 जवान शहीद हुए थे। सूत्रों के मुताबिक, यह हमला थानामंडी- सुरनकोट रोड पर डेरा की गली (डीकेजी) नाम के इलाके में हुआ है । यह वाहन जवानों को लेकर सुरनकोट और बफलियाज जा रहे थे, जहां बुधवार रात सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। अभियान में शामिल सुरक्षाबलों से सेना का कॉन्टैक्ट आज हो पाया, जिसके बाद यहां अतिरिक्त सुरक्षाबल भेजा जा रहा था ।
पूर्व डीजीपी बोले- पाक ने योजनाबद्ध हमला करवाया जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैद ने कहा- आर्मी व्हीकल पर हमला पाकिस्तान की तरफ से योजनाबद्ध तरीके से किया गया। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद जो सकारात्मक बदलाव हुए हैं, आतंकी इस नैरेटिव को बदलना चाहते हैं।
एक दिन पहले सुरनकोट के पुलिस कैंप में हुआ था ब्लास्ट पुंछ के सुरनकोट इलाके में 19-20 दिसंबर की दरम्यानी रात एक पुलिस शिविर में ब्लास्ट हुआ था। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को इस घटना की जानकारी दी। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि पुलिस कैंप में खड़े कई वाहनों की खिड़कियों के शीशे टूट गए ।
- terrorism Jammu and Kashmir military attack encounter soldiers Rajouri terrorist incident security forces India-Pakistan tensions Jammu and Kashmir terrorist attack soldiers Rajouri encounter security forces India-Pakistan relations military vehicle terror incident armed forces national security counter-terrorism insurgency defense newsJammu and Kashmir terrorist attack

Editorial
Next Story
Related News
X
