soniya
नई दिल्ली (एजेंसी)। कांग्रेस (congress) अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge), कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी (soniya gandhi) और अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chaudhary) को 22 जनवरी 2024 को अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर (Ram Temple) के प्रतिष्ठा समारोह के लिए न्योता मिला है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust) ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से निमंत्रण भेजा है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) और एचडी देवगौड़ा को भी प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए बुलाया गया है। आने वाले दिनों में ट्रस्ट की तरफ से विपक्ष के अन्य नेताओं को भी निमंत्रण भेजे जाने संभावना है। हालांकि, विपक्षी नेताओं के अयोध्या जाने की संभावना नहीं है।
22 जनवरी को होने वाले इस आयोजन में करीब 8 हजार लोगों की मौजूदगी होगी। इनमें दिग्गज कारोबारी, नेता, संत, सिलेब्रिटी शामिल होंगे। विपक्षी पार्टी कांग्रेस से भी सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी को निमंत्रण मिला है। इसके अलावा पूर्व प्र.म. के नाते मनमोहन सिंह और एचडी देवेगौड़ा को भी बुलाया गया है। इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि शायद कांग्रेस के नेता इस आयोजन में न जाएं। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से इन लोगों को न्योता दिया गया है। सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और अधीर रंजन चौधरी को ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने निमंत्रण दिया है। अगले कुछ दिनों में देश की कई राजनीतिक पार्टियों के अध्यक्षों को निमंत्रण दिया जाएगा। ट्रस्ट के सूत्रों का कहना है कि राजनीतिक दलों के प्रमुखों को बुलाया जा रहा है। इसके अलावा संवैधानिक पदों पर बैठे प्रमुख लोगों और कुछ अन्य हस्तियों को भी बुलाया जा रहा है। इसके अलावा अलग-अलग अखाड़ों, संप्रदायों से ताल्लुक रखने वाले संतों को भी निमंत्रण दिया जा रहा है। यहां तक कि सिख, बौद्ध और जैन पंथ के भी लोगों को बुलाया जा रहा है। इस बीच कांग्रेस नेताओं के कार्यक्रम में न जाने को लेकर चर्चाएं तेज हो सकती हैं। दरअसल कांग्रेस नेता यदि आयोजन में नहीं गए तो भाजपा इसे लेकर हमला बोल सकती है। पहले भी भाजपा कांग्रेस को हिंदुत्व के मुद्दे पर घेरती रही है और अब यदि कांग्रेस के नेता आयोजन में नहीं गए तो उसे नए सिरे से मौका मिल सकता है। हालांकि अब तक कांग्रेस के किसी नेता का बयान इसे लेकर नहीं आया है। राम मंदिर के उद्घाटन में शामिल होने के लिए कांग्रेस से राहुल गांधी या फिर प्रियंका वाड्रा को निमंत्रण नहीं मिला है।
राहुल को नहीं न्योता
राहुल गांधी (rahul gandhi) के पास फिलहाल केवल सांसद का ही पद है। इसलिए उन्हें बुलाया नहीं गया है। उनके स्थान पर पार्टी के चीफ खरगे, पूर्व प्र.म. मनमोहन सिंह, लोकसभा में लीडर अधीर रंजन चौधरी को न्योता दिया गया है। इसके अलावा वरिष्ठ नेता के तौ पर सोनिया गांधी को बुलाया गया है।
Editorial

Editorial

Next Story