✕
लोकसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित शीत सत्र का एक दिन पहले ही हुआ समापन
By EditorialPublished on
लोकसभा (Lok Sabha) की कार्यवाही गुरुवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। इसी के साथ संसद (Parliament) का शीतकालीन सत्र (winter session) का एक दिन पहले ही समाप्त हो गया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इसकी घोषणा की।

x
नई दिल्ली (एजेंसी)। लोकसभा (Lok Sabha) की कार्यवाही गुरुवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। इसी के साथ संसद (Parliament) का शीतकालीन सत्र (winter session) का एक दिन पहले ही समाप्त हो गया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इसकी घोषणा की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सदन में मौजूद थे। सत्र की शुरुआत गत चार दिसंबर को हुई थी और तय कार्यक्रम के अनुसार 22 दिसंबर तक इसका संचालन होना था । सदन की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किये जाते समय सदन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और कई केंद्रीय मंत्री तथा कई राजनीतिक दलों के नेता मौजूद रहे।
विपक्ष की तरफ की दीर्घा काफी हद तक खाली रही क्योंकि आसन की अवमानना के आरोप में सदन से कुल 100 विपक्षी सदस्यों को इस सत्र में निलंबित कर दिया गया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन को बताया कि इस सत्र में कार्य उत्पादकता करीब 74 प्रतिशत रही। उन्होंने कहा, %%इस सत्र में 14 बैठकें हुई जो 61 घंटे 50 मिनट तक चलीं। इस दौरान 12 सरकारी विधेयक पेश किए गए। कुल 18 सरकारी विधेयक चर्चा के बाद पारित किए गए।
- Lok Sabha Winter Session Stalled Uncertain Period Ongoing Parliament Session Om Birla Narendra Modi Opposition Productivity Legislative Bills Lok Sabha Winter Session Uncertain Period Stalled Session Om Birla Narendra Modi Productivity Legislative Bills Parliament Updates Political DevelopmentsLok Sabha Winter Session

Editorial
Next Story
Related News
X
