✕
जेडीए आयुक्त देवेन्द्र कुमार द्वारा मल्टीलेवल पार्किंग के प्रगतिरत निर्माण कार्य का निरीक्षण
By EditorialPublished on
जोधपुर विकास प्राधिकरण (Jodhpur Development Authority) आयुक्त देवेन्द्र कुमार (Devendra Kumar) द्वारा गुरूवार दिनांक 21 दिसम्बर 2023 को बाईजी का तालाब एवं मल्टीलेवल पार्किंग सोजती गेट में प्रगतिरत निर्माण कार्य का मौका निरीक्षण किया गया।

x
जोधपुर (कासं ) । जोधपुर विकास प्राधिकरण (Jodhpur Development Authority) आयुक्त देवेन्द्र कुमार (Devendra Kumar) द्वारा गुरूवार दिनांक 21 दिसम्बर 2023 को बाईजी का तालाब एवं मल्टीलेवल पार्किंग सोजती गेट में प्रगतिरत निर्माण कार्य का मौका निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान निदेशक अभियांत्रिकी जेडीए महेन्द्र सिंह पंवार, अधीक्षण अभियन्ता राकेश परिहार, सहायक अभियन्ता लोकेश टाक, कनिष्ठ अभियन्ता लोकेश चांदोरा उपस्थित रहें ।
निदेशक अभियांत्रिकी जेडीए महेन्द्र सिंह पंवार ने बताया कि आयुक्त देवेन्द्र कुमार द्वारा निरीक्षण के दौरान निदेशक अभियांत्रिकी मल्टीलेवल पार्किंग सोजती गेट में फेज-1 में चल रहे निर्माण कार्य के मौका निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं को अतिशीघ्र दूर करते हुए कार्य की प्रगति बढ़ाने के निर्देश प्रदान किये गये। आयुक्त द्वारा मल्टीलेवल पार्किंग के निर्माण कार्य को गुणवत्ता एवं समयबद्धता से पूर्ण करने के भी निर्देश संबंधित अभियन्ता को दिए गए।
Next Story
Related News
X

