Grand felicitation of Acharya Mahashraman on 22nd
मुंबई । आचार्य महाश्रमण (Acharya Mahashraman) का अपनी धवल सेना के साथ सायन कोलीवाडा माटुंगा धारावी वडाला सायन की धरा पर दो दिवसीय कार्यक्रम 22 और 23 दिसंबर को आयोजित होगा। उनका लोढ़ा एनसीपी वडाला में प्रवास रहेगा। प्रवचन एमएमआरडीए ग्राउंड में होगा। आचार्य महाश्रमण, साध्वी प्रमुखा विश्रुतविभा, मुख्यमुनि महावीर कुमार एवं साध्वीवर्या संबुद्धयशा के साथ धवल वाहिनी का शुक्रवार व शनिवार को प्रवास रहेगा। कार्यक्रम के स्वागताध्यक्ष नवरत्न कमलादेवी, विकास शिल्पा, जिनेश प्रियंका, निवेध्य, तनुष्का, दिव्यम गन्ना परिवार है।
कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियों में तेरापंथ समाज सायन कोलीवाडा माटुंगा धारावी वडाला सायन के साथ ही तेरापंथी सभा माटुंगा धारावी सायन के पदाधिकारी युवक परिषद सायन कोलीवाडा की टीम अध्यक्ष सभी क्षेत्रीय महिला मंडल आचार्य महाप्रज्ञ चेरिटेबल ट्रस्ट ज्ञानशाला परिवार सायन कोलीवाडा के साथ ही किशोर मंडल कन्या मंडल सहित समस्त समाज के कार्यकर्ता लगे हुए हैं। प्रवास व्यवस्था समिति मुंबई का भी सहयोग मिल रहा है। आचार्य प्रवर धवल सेना के साथ 22 दिसंबर को प्रात: कालबादेवी से विहार कर सायन कोलीवाडा वडाला लोढा एनसीपी पहुंचेंगे।
Editorial

Editorial

Next Story