Ganj Shahida Baba 75th Urs Ceremony
उदयपुर। हजरत गंज शहीदा बाबा (Hazrat Ganj Shaheeda Baba) के चल रहे तीन दिवसीय 75वें उर्स का समापन आज सायं कुल की रस्म के साथ होगा। मोहसिन हैदर (Mohsin Haider) ने बताया कि हजरत गंज शहीदा बाबा (Hazrat Ganj Shaheeda Baba) के तीन दिवसीय उर्स के चलते उर्स के दूसरे दिन गुरुवार को दरगाह कमेटी सदर गुलाम मोइनुद्दीन कादरी राजा भाई, सेक्रेट्री जावेद खान, नफीस खान, मोहम्मद शौकत, इंतखाब आलम, नईम खान, हनु शेख, हाजी परवेज व नौजवान कमेटी के मेंबरान व जायरीनों ने दरगाह पर फूल, इत्र व चादर पेश की। उर्स में शिरकत करने वाले अकीदतमंदों द्वारा मन्नत पूरी होने पर दुध दलिया पर फातिहा ख्वानी की गई व जायरिनों बात बन गई है तेरी बात करते में लंगर व तबर्रुक का वितरण किया गया । उदयपुर (Udaipur) के दस्तारबंद कव्वाल रफीक मस्ताना वारसी (Dastarband Qawwal Rafiq Mastana Warsi) व मस्ताना अखलाक सुल्तानी ने मेरी करते..., यूपी-रामपुर के दरबारी कव्वाल सुफी जावेद रामपुरी ने दुनिया ने मिटाने की कोशिश तो की बहुत, मैं ख्वाजा के करम से संभलता चला गया..., अब इससे बढ़ के करम की दलील क्या होगी, मैं डूबता हूं समंदर उछाल देता है..... उसके बाद कव्वाल पार्टियों ने अपने-अपने कलाम पेश कर लोगों की खूब दाद लूटी। वहीं रात्रि दरगाह पर गुस्ल व सन्दल की रस्म कमेटी के मेम्बरान व मौजूद अकीदतमंद लोगों द्वारा अदा की। सदर गुलाम मोइनुद्दीन कादरी राजा भाई, सेक्रेट्री जावेद ने बताया कि शुक्रवार दोपहर बाद नमाज जुम्आ महफिले समां में कव्वाल पार्टियां अपने कलाम पेश करेगी व सायं असर की नमाज के बाद कुल की फातिहा मौलाना बाबुल हुसैन द्वारा पढ़ी जाएगी।
Editorial

Editorial

Next Story