✕
गुजरात में आप को झटका लगने के बाद अब कांग्रेस की बारी
By EditorialPublished on
गुजरात (Gujarat) में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) (आप) विधायक (Legislator) के इस्तीफे (resignations) के बाद कांग्रेस विधायकों (Congress MLAs) के त्यागपत्र होने की चर्चा है। पिछले हफ्ते आप के विसावदर से विधायक भूपत भायाणी ने त्यागपत्र दे दिया था और कहा था कि आप राट्रवादी पार्टी (nationalist party) नहीं है। गुजरात में लोकसभा चुनावों (Lok Sabha elections) से पहले कांग्रेस (Congress) के कुछ विधायकों के भाजपा (BJP) में जाने की संभावना है।

x
अहमदाबाद (एजेंसी)। गुजरात (Gujarat) में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) (आप) विधायक (Legislator) के इस्तीफे (resignations) के बाद कांग्रेस विधायकों (Congress MLAs) के त्यागपत्र होने की चर्चा है। पिछले हफ्ते आप के विसावदर से विधायक भूपत भायाणी ने त्यागपत्र दे दिया था और कहा था कि आप राट्रवादी पार्टी (nationalist party) नहीं है। गुजरात में लोकसभा चुनावों (Lok Sabha elections) से पहले कांग्रेस (Congress) के कुछ विधायकों के भाजपा (BJP) में जाने की संभावना है। विधायकों के इस्तीफों से खाली होने वाली सीटों पर लोकसभा चुनावों के साथ ही उप चुनाव हो जाएंगे। इसकी उम्मीद जताई जा रहा है। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि भाजपा (BJP) के आंतरिक सर्वे में राज्य की 4 लोकसभा सीटों पर स्थिति थोड़ी कठिन दिख रही है। ऐसे में इन्हीं 4 लोकसभा सीटों के विपक्षी विधायकों के इस्तीफे होंगे। अब कांग्रेस के खंभात से विधायक के इस्तीफा देने की चर्चा हो रही है। संभावना है कि आने वाले कुछ दिनों में कांग्रेस को कई बड़े झटके लग सकते हैं।
फंस रही हैं 4 लोकसभा सीटें
2022 के विधानसभा चुनावों (assembly elections) से पहले भी कांग्रेस से काफी विधायक भाजपा में शामिल हुए थे। ऐसे में जब विधानसभा चुनावों के अभी एक साल पूरा हुआ है तब पार्टी के 17 विधायकों में कुछ से इस्तीफा देने के चर्चाओं ने नेतृत्व को परेशान कर दिया है। प्रदेश प्रमुख की कुर्सी संभालने के बाद शक्ति सिंह गोहिल बूंद-बूंद से घड़ा भरने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ पार्टी विधायकों के इस्तीफा देने की चर्चा ने राजनीति गरमा दी है। भाजपा के आंतरिक सर्वे में बनासकांठा, पाटण, आणंद और जूनागढ़ लोकसभा सीटें थोड़ी मुश्किल लग रही है। इस सीटों पर भाजपा को कड़ी टक्कर मिल सकती है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि लोकसभा चुनावों से पहले विधायकों के इस्तीफे हो सकते हैं। राजनीतिक हलकों में खंभात विधानसभा के खाली होने की चर्चा जोरों पर हैं।
कांग्रेस के पास हैं 17 विधायक
182 सदस्यों वाली गुजरात विधानसभा में कांग्रेस के पास 17 विधायक हैं। भाजपा के विधायकों की संख्या 156 है। 5 सीटें आप को मिली थीं। इसमें एक विधायक इस्तीफा दे चुके हैं। विधानसभा चुनावों में निर्दलीय जीते 3 विधायक सरकार के साथ हैं। कुटियाना सीट समाजवादी पार्टी के पास है। 2022 के चुनावों में दो अंकों में सिमटी कांग्रेस को नेता विपक्ष का पद भी नहीं मिला था।
- Congress Gujarat Resignations Aam Aadmi Party Lok Sabha Elections BJP Political Turmoil Gujarat politics Congress MLA resignations Aam Aadmi Party impact Lok Sabha elections BJP challenges Political developments Gujarat State legislators resign Gujarat political landscapeGujarat Congress Resignations

Editorial
Next Story
Related News
X
