Lok Sabha Suspension
नई दिल्ली (एजेंसी) । लोकसभा (Lok Sabha) में तख्तियां दिखाने और सदन की अवमानना करने को लेकर बुधवार को दो और विपक्षी सदस्यों को संसद (Parliament) के वर्तमान शीतकालीन सत्र (current winter session) की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया।
सदन की अवमानना के मामले में अब तक कुल 143 संसद सदस्यों को निलंबित किया जा चुका है। इससे पहले गत सप्ताह गुरुवार को 13 सदस्यों, सोमवार को 33 तथा मंगलवार को 49 सदस्यों को निलंबित कर दिया गया था। आपराधिक कानूनों से संबंधित तीन विधेयकों पर चर्चा के बीच में संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने विपक्ष के दो सदस्यों सौ. थॉमस और ए. एम. आरिफ का नाम लेकर उन्हें आसन की अवमानना को लेकर संसद के वर्तमान सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित करने का प्रस्ताव किया, जिसे सदन ने ध्वनिमत से पारित कर दिया। आरिफ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के और सी, थॉमस केरल कांग्रेस के सांसद हैं।
Editorial

Editorial

Next Story