✕
राजस्थान विधानसभा का पहला सत्र शुरू : पहले दिन 191 विधायकों ने ली शपथ
By EditorialPublished on
16वीं विधानसभा (Assembly) का पहला सत्र बुधवार (session wednesday) से शुरू हो गया है। सत्र के पहले दिन बुधवार को 191 विधायकों (MLAs) ने शपथ ली, जबकि 8 की शपथ बाकी है। इनमें 5 भाजपा विधायक (BJP MLA) और 3 कांग्रेस विधायक (Congress MLA) है ।

x
जयपुर ( कार्यालय संवाददाता)। 16वीं विधानसभा (Assembly) का पहला सत्र बुधवार (session wednesday) से शुरू हो गया है। सत्र के पहले दिन बुधवार को 191 विधायकों (MLAs) ने शपथ ली, जबकि 8 की शपथ बाकी है। इनमें 5 भाजपा विधायक (BJP MLA) और 3 कांग्रेस विधायक (Congress MLA) है ।
सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस विधायक (Congress MLA) शांति धारीवाल ने अचानक सत्र बुलाने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यह भजन मंडली नहीं है। वहीं संसद में विपक्षी सांसदों के निलंबन पर विरोध जताने के लिए पूर्व सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot), पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट सहित सभी कांग्रेस विधायक (Congress MLA) काली पट्टी बांधकर सदन में पहुंचे। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने शपथ लेने वाली डायस से ही सांसदों के निलंबन का विरोध किया। उन्होंने कहा कि मैं और मेरी पार्टी देश में प्रजातंत्र की हत्या का विरोध करते हैं। इस पर प्रोटेम स्पीकर कालीचरण सराफ ने खड़े होकर कहा कि इसकी अनुमति नहीं है। इसके बाद इसे सदन की कार्यवाही से निकाल दिया गया। करीब 3 घंटे सत्र चलने के बाद विधानसभा की कार्यवाही गुरुवार दोपहर ढाई बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष के पद का चुनाव होगा। इसके लिए भाजपा की तरफ से वासुदेव देवनानी उम्मीदवार होंगे। कांग्रेस ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं।
भाजपा के 5 विधायक, जिनकी शपथ बाकी : तिजारा से विधायक महंत बालकनाथ, नदबई से विधायक जगत सिंह, बांदीकुई से विधायक भागचंद टाकड़ा, निंबाहेड़ा से विधायक श्रीचंद कृपलानी, वैर से बहादुर सिंह कोली ।
इन 3 कांग्रेस विधायकों की शपथ बाकी : बागीदौरा से विधायक महेंद्रजीत मालवीय, दांतरमगढ़ के विधायक वीरेंद्र सिंह और रायसिंह नगर विधायक सोहनलाल नायक ।
राजस्थानी में शपथ लेने की अनुमति नहीं मिली कई विधायकों ने राजस्थानी (Rajasthan) भाषा में शपथ लेने की कोशिश की, लेकिन नियमों का हवाला देकर प्रोटेम स्पीकर कालीचरण सराफ ने इसकी अनुमति नहीं दी ।
- Rajasthan Vidhan Sabha First Session MLAs Oath Dotasara Opposition Hangama Congress BJP Protests Session Disrupted Rajasthan Vidhan Sabha First Session MLAs Oath Ceremony Dotasara Opposition Protest Congress BJP Hangama in Assembly Legislative Proceedings Rajasthan Politics Session Disruption Assembly Elections Vidhan Sabha News jaipurRajasthan Vidhan Sabha First Session

Editorial
Next Story
Related News
X
