✕
जागरुकता शिविर में किसानों को बताये मधुमक्खी पालन से खेती में होने वाले लाभ
By EditorialPublished on
गंगापुर सिटी जिले (Gangapur City District) की बडौली ग्राम पंचायत (Badauli Gram Panchayat) के ग्राम खेडला में 20 दिसंबर को सूक्ष्म लघु एवं उद्यम मंत्रालय (Ministry of Commerce and Industry) भारत सरकार की स्फूर्ति योजना में बडौली मधुमक्खी पालन क्लस्टर में एक दिवसीय जागरूकता शिविर संस्था के अध्यक्ष रामकेश मीणा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

x
गंगापुर सिटी ( प्रा.सं.)। गंगापुर सिटी जिले (Gangapur City District) की बडौली ग्राम पंचायत (Badauli Gram Panchayat) के ग्राम खेडला में 20 दिसंबर को सूक्ष्म लघु एवं उद्यम मंत्रालय (Ministry of Commerce and Industry) भारत सरकार की स्फूर्ति योजना में बडौली मधुमक्खी पालन क्लस्टर में एक दिवसीय जागरूकता शिविर संस्था के अध्यक्ष रामकेश मीणा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें टीए जसकरण सिंह, लुधियाना, पंजाब ने बडौली मधुमक्खी पालन क्लस्टर में होने वाले कार्य के बारे में बताया तथा मधुमक्खी से होने वाले लाभ खेती के लिए मधुमक्खी कितनी जरूरी है मधुमक्खी से होने वाले सभी प्रकार के लाभों पर प्रकाश डाला। संस्था के अध्यक्ष रामकेश मीना ने इसी योजना के बारे में विस्तार से बताया कि हमारे क्षेत्र के 300 गरीब परिवारों को मधुमक्खी पालन क्लस्टर से रोजगार मिलेगा तथा खादी और ग्रामोद्योग आयोग की योजना प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के बारे में भी विस्तार से बताया जिसमें किसानों में नई उर्जा पैदा हुई।
Next Story
Related News
X

