✕
क्रिसमस के बाद बढेगी ठंड !
By EditorialPublished on
मुंबई (Mumbai) समेत महाराष्ट्र (Maharashtra) के कई हिस्सों में ठं (Cold)ड में कमी आई है। पिछले सप्ताह शहर का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस (20 degrees Celsius) से नीचे चला गया था। हालांकि सोमवार से मुंबई (Mumbai) का न्यूनतम तापमान 3-4 डिग्री बढ़ गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के अनुसार, 25 दिसंबर के बाद मुंबई और उसके उपनगरों में तापमान में फिर गिरावट होने की संभावना है।

x

प्रातःकाल संवाददाता मुंबई। मुंबई (Mumbai) समेत महाराष्ट्र (Maharashtra) के कई हिस्सों में ठं (Cold)ड में कमी आई है। पिछले सप्ताह शहर का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस (20 degrees Celsius) से नीचे (Maharashtra) चला गया था। हालांकि सोमवार से मुंबई (Mumbai) का न्यूनतम तापमान 3-4 डिग्री बढ़ गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के अनुसार, 25 दिसंबर के बाद मुंबई और उसके उपनगरों में तापमान में फिर गिरावट होने की संभावना है।
आईएमडी के मुंबई स्थित सांताक्रूज़ मौसम केंद्र पर मंगलवार को न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री तक पहुंच गया, जो सामान्य से छह डिग्री अधिक है। जबकि शहर के कोलाबा मौसम केंद्र में न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे पहले 12 दिसंबर को सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया, जो 19.4 डिग्री था। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। सोमवार को सांताक्रूज में न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री तक लुढ़का, जबकि कोलाबा में 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी मुंबई के निदेशक सुनील कांबले के मुताबिक, वर्तमान में जो मौसम प्रणाली है, उससे अरब सागर में एक चक्रवाती परिसंचरण बनी है। हालांकि यह शहर से काफी दूर है, लेकिन इसके प्रभाव से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि, 25 दिसंबर के बाद पश्चिमी विक्षोभ के साथ-साथ उत्तरी हवाओं के कारण तापमान में कमी की उम्मीद हैं। लेकिन, तब तक न्यूनतम तापमान 21-22 डिग्री के बीच रहेगा। वहीं, स्काईमेट वेदर के महेश पलावत ने तापमान में वृद्धि के लिए उत्तरी कोंकण में मौजूद ट्रफ को जिम्मेदार बताया है। जब भी कोई ट्रफ बनती हैं, तो हवा की गति एंटी-क्लॉक वाइज होती है। जब तक उत्तरी हवाएं नहीं आती, तब तक तापमान अधिक बना रहेगा। आमतौर पर 15 दिसंबर के आसपास अधिकतम तापमान में गिरावट शुरू होने के बाद सर्दी बढ़ने लगती है। हालाँकि, पिछले साल दिसंबर के आखिरी सप्ताह तक मुंबई में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा था।

Editorial
Next Story
Related News
X
