aamantran
नई दिल्ली: में भाजपा (bjp) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) को अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर (ram mandir) के प्राण प्रतिष्ठा आयोजन में सम्मिलित होने के लिए निमंत्रण पत्र (Invitation letter) भेंट करते आरएसएस के सह सरकार्यवाह डा. कृष्णगोपाल (दाएं), अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल एवं विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार (बाएं)। आयोजन में सहभागिता के लिए मुरली मनोहर जोशी (Murli Manohar Joshi) से भी भेंट कर निमंत्रण दिया।
आलोक कुमार के अनुसार दोनों नेताओं ने इसमें सम्मिलित होने के प्रयास की बात कही। इसके पहले सोमवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust) के महासचिव चंपत राय ने उम्र व स्वास्थ्य आधार पर आडवाणी व जोशी से आयोजन में सम्मिलित नहीं होने का अनुरोध किया था। आडवाणी 96 वर्ष के हैं, जबकि जोशी 90 वर्ष के होने को हैं।
Editorial

Editorial

Next Story