jodhapur
जोधपुर (कासं ) । पुलिस कमिश्नरेट की बासनी थाना पुलिस (Basni police station) ने कार में रखे पैसे लेकर फरार होने के मामले में कंपनी के ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। आरोपी फैक्ट्री मालिक के बैंक में जमा करवाने के लिए लाए गए 22 लाख 50 हजार रुपए लेकर फरार हो गया था।
बासनी थाना अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि 14 दिसंबर को अग्रवाल इंडस्टरीज कॉरपोरेशन हड्डी मिल के मैनेजर गोविंद प्रजापत ने रिपोर्ट दी। बताया कि उनकी कंपनी में काम करने वाला ड्राइवर (Driver) सुरेंद्र सिंह कंपनी मालिक जयप्रकाश अग्रवाल के बैंक में जमा करवाने के लिए घर से कार में लाए 22 लाख 50 हजार रुपए लेकर फरार हो गया था। इस मामले में पुलिस की टीम ने आरोपी सुरेंद्र सिंह के शोभावतों की ढाणी स्थित घर में तलाशी ली तो यहां कमरों में रुपयों से भरा बैग मिला जिसमें 17 लाख 50 हजार रुपए बरामद किए गए। वहीं आरोपी (accused) फरार चल रहा था। पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी सुरेंद्र सिंह पुत्र शक्ति सिंह राजपूत निवासी भगवान महावीर नगर शोभावतों की ढाणी को गिरफ्तार किया । जिसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया। अब पुलिस शेष रुपयों को बरामद करने के प्रयास कर रही है।
Editorial

Editorial

Next Story