Opposition uproar in Parliament
नई दिल्ली (एजेंसी)। 'कुछ लोगों की किस्मत में रचनात्मक काम होते ही नहीं हैं।' प्र.म. नरेंद्र मोदी (P.M. Narendra Modi) ने भाजपा (BJP) संसदीय दल (Parliamentary Party) की बैठक में मंगलवार को तंज कसते हुए यह बात कही। उन्होंने संसद में विपक्षी सांसदों (opposition MPs) के हंगामे को लेकर कहा कि ऐसा लगता है कि इन सांसदों (Parliament) ने तय कर लिया है कि उन्हें लोकसभा में वापस नहीं आना है। मीटिंग में मौजूद रहे एक नेता ने कहा कि प्र.म. मोदी ने कहा कि विपक्षी सांसद यदि इसी रणनीति पर रहे तो फिर वे लोकसभा में इस ताकत के साथ भी नहीं लौटेंगे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सोचते हैं कि कुछ रचनात्मक और अच्छे काम किए जाएं। लेकिन कुछ लोग इससे अलग ही सोचते हैं। उन्होंने कहा कि जनता सांसदों को चुनती है और संविधान के अनुसार उन्हें मुद्दे उठाने का अधिकार है, लेकिन हंगामा नहीं करना चाहिए। प्र.म. मोदी ने कहा कि ( शेष पृष्ठ 6 पर )
Next Story