✕
पिता अमरदीप वोले, पार्टी जहां से टिकट देगी, बेटी चुनाव लड़ने को तैयार
By EditorialPublished on 20 Dec 2023 5:30 AM IST
अभिनेत्री कंगना रनोट (Actress Kangana Ranaut) लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) लड़ेंगी। पिता अमरदीप रनोट (Father Amardeep Ranot) का कहना है कि यदि भाजपा - उनकी बेटी को टिकट देती है तो वह चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। भाजपा उन्हें हिमाचल, महाराष्ट्र या उत्तर प्रदेश से चुनाव मैदान में उतार सकती है। पार्टी अगर उन्हें हिमाचल से चुनाव लड़ाने का निर्णय लेती है तो मंडी संसदीय क्षेत्र उनकी कर्मभूमि होगा ।

x

मंडी (एजेंसी)। अभिनेत्री कंगना रनोट (Actress Kangana Ranaut) लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) लड़ेंगी। पिता अमरदीप रनोट (Father Amardeep Ranaut) का कहना है कि यदि भाजपा - उनकी बेटी को टिकट देती है तो वह चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। भाजपा उन्हें हिमाचल, महाराष्ट्र या उत्तर प्रदेश से चुनाव मैदान में उतार सकती है। पार्टी अगर उन्हें हिमाचल से चुनाव लड़ाने का निर्णय लेती है तो मंडी संसदीय क्षेत्र उनकी कर्मभूमि होगा ।
कंगना के चुनाव लड़ने की चर्चाओं से राजनीतिक पारा चढ़ा
कंगना मूलतः इसी संसदीय क्षेत्र की रहने वाली हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से रविवार को कुल्लू में मुलाकात के बाद कंगना के चुनाव लड़ने की चर्चाओं से राजनीतिक पारा फिर चढ़ने लगा है। उनके पिता की बात से चुनाव लड़ने की चर्चा पुष्ट होती दिख रही हैं। कुछ माह में कंगना की जेपी नड्डा से यह तीसरी भेंट है। जेपी नड्डा भी भाजपा के अन्य नेताओं के साथ कंगना के मनाली स्थित आवास पर नाश्ता कर चुके हैं।
उद्धव सरकार के साथ कंगना का छत्तीस का आंकड़ा
कंगना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई अन्य नेताओं से शिष्टाचार भेंट कर चुकी हैं। महाराष्ट्र की पूर्व उद्धव सरकार के साथ कंगना का छत्तीस का आंकड़ा रहा था। शिव सैनिकों ने कंगना के मुंबई आने पर विरोध करने की चुनौती दी थी। केंद्र सरकार ने कंगना को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध करवाकर उनका मनोबल बढ़ाने का काम किया था।
संघ की बैठक में कंगना मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल
उसके बाद कंगना की भाजपा नेतृत्व के साथ नजदीकियां बढ़ी थीं। राम मंदिर, अनुच्छेद-370 और किसान आंदोलन पर वह सरकार के साथ खड़ी नजर आई थीं । गत दिनों बिलासपुर में आयोजित आरएसएस की सोशल मीडिया मीट में कंगना मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल हुई। थीं।
वर्तमान में कांग्रेस की प्रतिभा सिंह सांसद हैं
उन्होंने मोदी सरकार व आरएसएस की जमकर प्रशंसा की थी। पिछले माह गुजरात के द्वारकाधीश गई कंगना ने कहा था कि अगर भगवान श्री कृष्ण ने चाहा तो वह जरूर चुनाव लड़ेंगी। कंगना के परदादा सरजू सिंह मंडी जिले की त्रिफलघाट सीट से विधायक रह चुके हैं। उनका पैतृक घर सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के भांबला में है। अपना घर मनाली में बनाया है। अगर भाजपा उन्हें मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतारती है तो रोचक जंग देखने को मिलेगी। वर्तमान में इस संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस की प्रतिभा सिंह सांसद हैं।
भाजपा ने कभी महिला को नहीं दिया टिकट
हिमाचल प्रदेश के चारों संसदीय क्षेत्रों मंडी, कांगड़ा, शिमला व हमीरपुर से भाजपा ने अभी तक किसी महिला को टिकट नहीं दिया है। कांग्रेस पार्टी मंडी संसदीय क्षेत्र से दो व कांगड़ा से एक महिला को टिकट दे चुकी है। तीनों महिलाएं राजघरानों से संबंध रखती हैं। रानी अमृत कौर मंडी की सांसद व केंद्र में मंत्री रह चुकी हैं। चंद्रेश कुमारी कांगड़ा संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।
- Politics BJP Kangana Ranaut Lok Sabha Elections Himachal Pradesh Maharashtra Uttar Pradesh Kangana Ranaut BJP ticket Lok Sabha elections Himachal Pradesh Maharashtra Uttar Pradesh Political debut Amardeep Ranaut BJP candidate Political aspirations Campaign preparations Kangana in politicsKangana Ranaut BJP Ticket

Editorial
Next Story
Related News
X
