bhajanlal sharma
जयपुर ( कार्यालय संवाददाता)। राजस्थान (rajasthan) की 16वीं विधानसभा (vidhansabha) का पहला सत्र 20 दिसंबर से बुलाया गया है। राज्यपाल कलराज मिश्र (Governor Kalraj Mishra) ने सत्र बुलाने की स्वीकृति दे दी है। सत्र के पहले दिन नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। वहीं, दूसरे दिन स्पीकर का चुनाव होगा, भाजपा की आरे से स्पीकर के दावेदार वासुदेव देवनानी (Vasudev Devnani) की जीत तय मानी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस देवनानी (Congress Devnani) को समर्थन दे सकता है, यदि विपक्ष देवनानी को समर्थन देता है तो उनका चुनाव निर्विरोध भी हो जाएगा। राजस्थान में यह संभवत: पहला मौका है, जब मंत्रिमण्डल के गठन से पहले विधायकों की शपथ हो रही है। इससे पहले नई विधानसभा का पहला सत्र जनवरी में होता आया है, इसलिए सत्र से पहले मंत्रिमंडल का गठन हो जाया करता था। इस बार विधायकों की शपथ पहले हो रही है।
कालीचरण सराफ दिलाएंगे शपथ
नव निर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाने के लिए राज्यपाल कलराज मिश्र ने वरिष्ठ विधायक कालीचरण सराफ (Kalicharan Saraf) को सोमवार को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया था। कालीचरण सराफ को राज्यपाल कलराज मिश्र ने सोमवार को शपथ दिलाई थी ।
सीएम भजनलाल शर्मा भी लेंगे शपथ
16वीं विधानसभा में करीब 72 विधायक ऐसे हैं, जो पहली बार चुनकर विधानसभा पहुंचे हैं। इनमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) भी शामिल हैं। वहीं, संभवतः भजनलाल शर्मा पहले ऐसे विधायक हैं, जो विधायक से पहले मुख्यमंत्री के तौर पर विधानसभा पहुंचेंगे। पहली बार विधानसभा पहुंचने वाले विधायकों में भाजपा के 46, कांग्रेस के 19 और अन्य 7 विधायक शामिल हैं।
Editorial

Editorial

Next Story