Gangapur City Inspection
गंगापुर सिटी ( प्रा.सं.)। जिला विधिक (district legal) सेवा प्राधिकरण सवाई (Service Authority Sawai) माधोपुर श्वेता गुप्ता (Madhopur Shweta Gupta) के द्वारा उपकारागृह गंगापुर सिटी (Sub Jail Gangapur City) का निरीक्षण किया गया। साथ ही व्यवस्थाओं का जायजा लेकर उपकारागृह के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। सचिव ने निरीक्षण के दौरान उपकारागृह में कीटनाशक का छिड़काव, सीवरेज, बंदियों को कैंटीन की सुविधा, सूखे व गीले कचरे के अलग-अलग निस्तारण, जेल में विजिटर्स रूम, रसोई घर पीने के पानी, बैरको में साफ-सफाई, बंदियों के स्वास्थ्य संबंधी सुविधाए भोजन व्यवस्था, साफ-सफाई, प्रथम बार प्रवेश करने वाले बंदियों से पूछताछ, बंदियों को दी जाने वाली विधिक सहायता, पीने के पानी की सुविधा, रसोई घर एवं बैरकों की साफ-सफाई आदि के संबंध में जांच की। साथ ही उपकारागृह में उपस्थित बंदियों को नशा मुक्ति रोकथाम एवं दुष्प्रभावों के संबंध में भी जागरूकता प्रदान की और बताया कि समाज में युवा पीढी में बढ रहे नशे की लत के बारे बताते हुए समाज में नशा कैंसर की तरह फैल रहा है जिससे समाज के बच्चे युवा बड़े आदि इसकी गिरफ्त में आ रहे हैं जिससे कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों के साथ आर्थिक रूप से भी नुकसान झेलना पड़ रहा है। उप कारागृह गंगापुर सिटी में निरीक्षण के दौरान श्वेता गुप्ता ने बंदियों को अवगत कराया की विधिक सहायता से निशुल्क अधिवक्ता नियुक्त किया जाता है। निरीक्षण के दौरान उपकारापाल गंगापुर सिटी सुखबीर सिंह, कंपाउंडर गयूर अहमद, आशुतोष व मन्नालाल उपस्थित थे।
Editorial

Editorial

Next Story