✕
राहुल, सोनिया और प्रियंका को यूपी से लड़ाने की तैयारी
By EditorialPublished on
दिल्ली (Delhi) में हुई कांग्रेस (Congress) की बैठक में प्रदेश के नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, (National President Mallikarjun Kharge) पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी (Former National President Rahul Gandhi) और प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) को लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) लड़ने का न्यौता दिया। यह भी दावा किया कि रायबरेली में सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के लिए मुकम्मल तैयारी है। इस दौरान शीर्ष नेतृत्व ने कहा कि इंडिया गठबंधन की बैठक में सीटों की तस्वीर साफ हो सकती है।

x

लखनऊ (एजेंसी)। दिल्ली (Delhi) में हुई कांग्रेस (Congress) की बैठक में प्रदेश के नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, (National President Mallikarjun Kharge) पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी (Former National President Rahul Gandhi) और प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) को लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) लड़ने का न्यौता दिया। यह भी दावा किया कि रायबरेली में सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के लिए मुकम्मल तैयारी है। इस दौरान शीर्ष नेतृत्व ने कहा कि इंडिया गठबंधन की बैठक में सीटों की तस्वीर साफ हो सकती है। इसके बाद चुनाव लड़ने पर फैसला किया जाएगा। फिर भी अपनी तैयारी में कोई कोर कसर बाकी नहीं रहनी चाहिए। ऐसे में माना जा रहा है कि कांग्रेस अब गठबंधन की राह देखने के बाद ही यूपी में अपने उम्मीदवारों पर फैसला लेगी ।
दिल्ली में आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, सभी पूर्व अध्यक्षों सहित करीब 41 नेताओं ने हिस्सा लिया। प्रदेश के नेताओं ने दलित गौरव संवाद, पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और 20 से शुरू हो रहे यूपी जोड़ो यात्रा के बारे में जानकारी दी। प्रदेश कार्यकारिणी और बूथों के गठन और लोकसभा क्षेत्रवार जातीय समीकरण का ब्यौरा भी रखा। सूत्रों की मानें तो पार्टी नेताओं ने राहुल- प्रियंका के साथ ही खरगे को भी यूपी की प्रथम वरीयता वाली 30 सीटों में से किसी भी सीट से मैदान में उतरने की अपील की। यह भी बताया कि सोनिया गांधी की परंपरागत सीट रायबरेली में हर स्तर पर तैयारी पूरी की जा चुकी है। इस पर प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने कहा कि विभिन्न राज्यों में विधानसभा चुनाव में सत्ता न मिलने की वजह से निराश होने की जरूरत नहीं है। पार्टी के हर कार्यकर्ता को पूरी ऊर्जा के साथ जनता के बीच रहकर उनकी समस्याएं उठाते रहना होगा । वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि गठबंधन में सीटें तय हो जाए। फिर उम्मीदवारों पर बात होगी। हालांकि प्रदेश के नेताओं ने प्रथम वरीयता वाली 30 सीटों का विवरण भी दिया और पार्टी के लिए इन सीटों को मुफीद बताया ।
एकजुटता पर रहा जोर
सूत्रों की मानें तो पार्टी के तीनों वरिष्ठ नेताओं ने आपसी एकजुटता पर जोर दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संगठन की ताकत समझाई। नए और पुराने नेताओं की एकजुटता पर जोर दिया। पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी कहा कि हमें हर व्यक्ति की आवाज बनना होगा । उत्तर प्रदेश के लोगों को यह अहसास कराना होगा कि कांग्रेस उनके हितों के लिए हर स्तर पर संघर्ष करने के लिए तैयार है। पार्टी नेताओं ने आपसी गिले-शिकवे भुलाने पर भी जोर दिया।
तैयार करें नई लीडरशिप
बैठक के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि हमें सिर्फ चुनाव के बजाय निरंतर नई लीडरशिप विकसित करनी होगी। पूर्व प्रदेश अध्यक्षों का आह्वान किया कि अपने अनुभव के आधार पर हर क्षेत्र में नए नए क्षत्रप तैयार करें। सभी जाति, धर्म, वर्ग के लोगों को प्रतिनिधित्व दें ताकि सभी की भागीदारी बढ़े।
यूपी जोड़ो यात्रा की तारीफ
शीर्ष नेतृत्व ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में शुरू हो रही यूपी जोड़ो यात्रा की तारीफ की । इस तरह के कार्यक्रम निरंतर चलाए जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ा जा सके।
- Congress UP Elections Rahul Gandhi Sonia Gandhi Priyanka Gandhi Mallikarjun Kharge Lok Sabha Seat Allocation Coalition Political Strategy Congress UP Elections Rahul Gandhi Sonia Gandhi Priyanka Gandhi Mallikarjun Kharge Lok Sabha Seat Allocation Coalition Political Strategy India Gathbandhan Campaign Preparation Leadership Development Uttar Pradesh Political Decision-making Congress Alliance Election Strategy Seat Distribution Opposition Unity Political Landscape Voter Engagement Congress UP Elections

Editorial
Next Story
Related News
X
