Pratahkal-Celebrated the birth anniversary and Samadhi festival of Maleshwar Bhagwan
मुंबई । राजाराम आंजणा पटेल समाज सेवा समिति मानखुर्द मुंबई (Mumbai) ने मालेश्वर भगवान (Maleshwar Bhagwan) का 100वां जन्मोत्सव एवं 28वां समाधि उत्सव गोवंडी में भजन संध्या एवं रात्रि जागरण के साथ मनाया। भजन संध्या का शुभारंभ भजन कलाकार सांवलाराम चौधरी एंड पार्टी ने गणपति वंदना व गुरु वंदना से किया।

Pratahkal-Celebrated the birth anniversary and Samadhi festival of Maleshwar Bhagwan
कलाकारों ने मालेश्वर भगवान, बजरंगबली हनुमान व माताजी के भजनों की प्रस्तुतियां देकर भोर होने तक भक्तों को बांधे रखा। अगले दिन प्रातः मालेश्वर भगवान की छवि को माल्यार्पण के बाद दीप प्रज्वलित किया गया। केसर तिलक लगाकर भोग धराने के पश्चात महाआरती की गई। समारोह सफल बनाने कमेटी के नैनाराम करड़, वेलाराम करड़, चैनाराम भुरीया, करनाराम मालवी, वरदाराम कोईला, खीमाराम फक, दुदाराम भोड़, मालाराम सोलंकी, चेनाराम सोलंकी, गणेशभाई तरक, प्रकाश आकोदिया, हरिभाई धुणीया के साथ समिति पदाधिकारी एवं सदस्य सक्रिय रहे। यह जानकारी देवीलाल ईन्टोदिया ने दी।
Editorial

Editorial

Next Story