Blood Donation Camp by Agrawal Youth Organization
गंगापुरसिटी ( प्रा.सं.) । अग्रवाल युवा संगठन (Agrawal Youth Organization) की ओर से अग्रवाल धर्मशाला (Agarwal Dharamshala) में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर (Voluntary Blood Donation Camp) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक (Program Coordinator) प्रदीप कुमार बंसल (Pradeep Kumar Bansal) ने बताया कि शिविर में राजकीय ब्लड बैंक की टीम ने 37 यूनिट रक्त संग्रहित किया। इससे पहले मुख्य अतिथि महेश पट्टीवाले, युवा संगठन अध्यक्ष दीपक पेटोली समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से श्री अग्रसेन महाराज के चित्रपट्ट के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर महेंद्र गर्ग, पार्षद कृष्ण कुमार गोयल, गोविंद बरनाला, सभापति शिवरतन अग्रवाल, गिर्राज बीईओ, गौरव मंगल, रेखा गर्ग, संजना मित्तल, सुरेश रायपुर, सीमा गुप्ता, मनोहर गुप्ता, योगेश गर्ग, रमाकांत गुप्ता, दिव्यांक मित्तल, सौरभ मंगल, गौरव गुप्ता, अक्षय बंसल, तरुण मंगल, आयुष बजाज, रवि बंसल, विनीत गुप्ता, भुवनेश गर्ग, राजकुमार गुप्ता, वेद प्रकाश गुप्ता व रिजुल गर्ग ने सहयोग प्रदान किया।
Editorial

Editorial

Next Story