✕
दक्षिणी तमिलनाडु में एक दिन में सालभर जितनी बारिश
By EditorialPublished on
southern tamilnadu, rain, flood, Thoothukudi District, Kayalpattinam, Tirunelveli, Tenkasi, Kanyakumari

x
चेन्नई (एजेंसी)। दक्षिणी तमिलनाडु (southern tamilnadu) में पिछले दो दिनों की बारिश (rain) से बाढ़ (flood) आ गई है । थूथुकुडी जिले (Thoothukudi District) के कयालपट्टिनम (Kayalpattinam) में 17- 18 दिसंबर के बीच 24 घंटे में 932 मिलीमीटर बारिश हो गई।
यहां एक साल में लगभग 700 मिलीमीटर बारिश होती है। लगभग यही स्थिति तिरुनेलवेली (Tirunelveli), तेनकासी (Tenkasi) और कन्याकुमारी (kanyakumari) जिले में भी रही। इन जिलों में 670 से 932 मिलीमीटर तक रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई। इसके कारण यहां लाखों लोग प्रभावित हुए। इंडियन आर्मी, नेवी के साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। सीएम एम के स्टालिन ने मंगलवार को बताया कि कुछ जगहों पर 1871 के बाद से अब तक की सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है। तिरुनेलवेली और थूथुकुडी जिलों में रहने वाले लगभग 40 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। राज्य के चीफ सेक्रेटरी शिव दास मीना ने बताया कि अब तक 10,082 लोगों का रेस्क्यू किया गया है।

Editorial
Next Story
Related News
X
