✕
बचत और चालू खातों के लिए बॉब परिवार खाता
By EditorialPublished on
बैंक ऑफ़ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने बचत और चालू खातों के लिए बॉब परिवार खाता (BOB Family Account) का शुभारंभ किया। 'मेरा परिवार, मेरा बैंक' सेगमेंट, जिसे बैंक के बॉब के संग त्यौहार की उमंग उत्सव अभियान के एक हिस्से के रूप में शुरू किया गया है, एक परिवार के सदस्यों से संबंधित सभी बैंक खातों को एक परिवार के तहत जोड़ता है।

x

मुंबई । बैंक ऑफ़ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने बचत और चालू खातों के लिए बॉब परिवार खाता (BOB Family Account) का शुभारंभ किया। 'मेरा परिवार, मेरा बैंक' सेगमेंट, जिसे बैंक के "बॉब के संग त्यौहार की उमंग" उत्सव अभियान के एक हिस्से के रूप में शुरू किया गया है, एक परिवार के सदस्यों से संबंधित सभी बैंक खातों को एक परिवार के तहत जोड़ता है। इसके तहत प्रत्येक खाता प्राथमिक खाताधारक द्वारा स्वतंत्र रूप से संचालित करने के साथ, तिमाही औसत शेष (क्यूएबी) का रखरखाव ग्रुप/परिवार स्तर पर दर्ज किया जाएगा,जिससे प्रत्येक खाते में क्यूएबी बनाए रखने की आवश्यकता नहीं होगी। बॉब परिवार खाते में न्यूनतम दो और अधिकतम छह सदस्य शामिल हो सकते हैं।
इस मौके पर, बैंक के मुख्य महाप्रबंधक - खुदरा देयताएं और एनआरआई व्यवसाय, रवींद्र सिंह नेगी ने कहा, एक ही परिवार या संबद्ध कंपनियों के अलग-अलग खातों को एक साथ जोड़ कर, हमारे ग्राहकों को बेहतर लाभ प्राप्त होंगे, जो आम तौर पर उच्च शेष राशि बनाए रखने वाले खातों में प्रदान किए जाते हैं।
Next Story
Related News
X

