Acharya Mahashraman Jogeshwari debut today
मुंबई । आचार्य महाश्रमण (Acharya Mahashraman) का शनिवार प्रातः जोगेश्वरी (Jogeshwari) आगमन होगा। आचार्यश्री मुख्यमुनि महावीर कुमार साध्वी प्रमुखा विश्रुतविभा साध्वीवर्या संबुद्धयशा एवं धवल वाहिनी के साथ गोरेगांव (Goregaon) से विहार कर जोगेश्वरी पहुँचेंगे।
जोगेश्वरी के श्रावक श्राविका उनकी अगवानी जोगेश्वरी के जेवीएलआर रोड पर पेप्सी गेट कंपाउंड में करेंगे। यहां से अणुव्रत रैली के साथ समारोह स्थल मुख्य प्रवचन स्थल अरविंद गंभीर स्कूल पहुंचेंगे यहां आचार्यश्री एवं समस्त चरित्रत्माओ की अभिवंदना की जाएगी। गुरुदेव का प्रवास स्थल अरविंद गंभीर हाई स्कूल, स्टेशन रोड, जोगेश्वरी ईस्ट रहेगा तो साध्वी प्रमुखा का प्रवास स्थल जेस प्राइमरी हाई स्कूल, रोड नं 3 के सामने, सोसाइटी रोड, जोगेश्वरी ईस्ट रहेगा।
प्रवास को ऐतिहासिक बनाने जोगेश्वरी तेरापंथ समाज की एक मीटिंग हुई, जिसमें तेरापंथ सभा, युवक परिषद महिला मंडल किशोर मंडल कन्या मंडल ने संकल्प व्यक्त किया कि वर्षों बाद आचार्यश्री आ रहे हैं तो उनके स्वागत में कोई कमी नहीं रखेंगे।
मीटिंग में सभाध्यक्ष राकेश डागलिया मंत्री दिनेश सिंघवी युवक परिषद अध्यक्ष रिंकेश बडाला मंत्री हितेश बडाला महिला मंडल संयोजिका आशा कच्छारा सहसंयोजिका अलका बापना सहित समाज बंधु उपस्थित रहे। आयोजन में विभिन्न राजनीतिक धार्मिक व सामाजिक हस्तियों के साथ सकल जैन संघ एवं तेरापंथ समाज मुंबई के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
Editorial

Editorial

Next Story