✕
सराफ ने प्रोटेम स्पीकर की शपथ ली
By EditorialPublished on
राजस्थान (rajasthan) में भारतीय जनता पार्टी (bhartiya janta party) के वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मंत्री कालीचरण सराफ (kalicharan saraf) ने सोमवार को यहां विधानसभा प्रोटेम स्पीकर (Protem Speaker) की शपथ ली।

x
जयपुर (कार्यालय संवाददाता)। राजस्थान (rajasthan) में भारतीय जनता पार्टी (bhartiya janta party) के वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मंत्री कालीचरण सराफ (kalicharan saraf) ने सोमवार को यहां विधानसभा प्रोटेम स्पीकर (Protem Speaker) की शपथ ली।
राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजभवन में आयोजित समारोह में सायं साढ़े चार बजे सराफ को प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (bhajanlal sharma), निवर्तमान विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी (CP Joshi), मनोनीत विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा सहित अन्य विशिष्ट लोग मौजूद थे। प्रोटेम स्पीकर शपथ ग्रहण समारोह की कार्यवाही का संचालन प्रमुख सचिव संसदीय कार्य विभाग ज्ञान प्रकाश गुप्ता ने किया।
मिश्र ने सराफ (Saraf) के साथ सहयोग के लिए तीन सदस्यीय पैनल भी बनाया है। जिसमें वरिष्ठ विधायक दयाराम परमार, प्रताप सिंह सिंघवी और डॉ. किरोडी लाल मीणा शामिल है। सराफ नवनिर्वाचित विधायकों को विधानसभा सदस्य की शपथ दिलायेंगे ।
उल्लेखनीय है कि भाजपा विधायक दल की बैठक में देवनानी को विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किया गया था।

Editorial
Next Story
Related News
X
