✕
दाऊद के करीबी सलीम कुत्ता को लेकर गरमाई सियासत
By EditorialPublished on
महाराष्ट्र (maharashtra) में एक बार फिर सलीम कुत्ता ( Salim Kutta) को लेकर राजनीति गरमाने लगी है। हाल ही में बीजेपी के प्रवक्ता नितीश राणा ने विधानसभा (vidhansabha) में सलीम कुत्ता की पार्टी में उद्धव ठाकरे गुट (Uddhav Thackeray faction ) के नेता के शामिल होने का फोटो दिखाया था। उसके बाद उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने एक एसआईटी गठन की घोषणा की। इसी को लेकर शिवसेना शिंदे गुट (ShivSena Shinde faction) के विधायकों ने विधानसभा की सीढ़ियों पर जमकर प्रदर्शन किया। शिवसेना शिंदे गुट के विधायको

x
मुंबई। महाराष्ट्र (maharashtra) में एक बार फिर सलीम कुत्ता ( Salim Kutta) को लेकर राजनीति गरमाने लगी है। हाल ही में बीजेपी के प्रवक्ता नितीश राणा ने विधानसभा (vidhansabha) में सलीम कुत्ता की पार्टी में उद्धव ठाकरे गुट (Uddhav Thackeray faction ) के नेता के शामिल होने का फोटो दिखाया था। उसके बाद उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने एक एसआईटी गठन की घोषणा की। इसी को लेकर शिवसेना शिंदे गुट (ShivSena Shinde faction) के विधायकों ने विधानसभा की सीढ़ियों पर जमकर प्रदर्शन किया। शिवसेना शिंदे गुट के विधायकों ने कहा कि सलीम कुत्ता जैसे देशद्रोहियों के साथ शिवसेना ठाकरे गुट के नेता उसकी पार्टी में शामिल हो रहे हैं, नाच रहे हैं, तो क्या महाराष्ट्र सुरक्षित है? मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री इसकी जांच कराएं साथ ही यह भी जांच हो कि सलीम कुत्ता से संबंध किस-किस के साथ है?
गौरतलब हो कि नितीश राणा ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा था कि आज विधानसभा में 1993 बम ब्लास्ट का जो प्रमुख आरोपी हैं, दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) का करीबी सलीम कुत्ता जो आजीवन करावास की सजा काट रहा है, जब वो पे रोल पर था। तब उसके पैरोल खत्म होने के आखिरी दिन, उसने एक पार्टी की और उस पार्टी में उद्धव ठाकरे गुट के नासिक महानगर प्रमुख सुधाकर वडगुर्जर मौजूद थे।

Editorial
Next Story
Related News
X
