Land Fraud Arrests
सीमलवाड़ा / डूंगरपुर ( प्रातः काल संवाददाता ) । धम्बोला थानान्तर्गत मेवड़ा (Mevra under Dhambola police station) में जमीन (Land) संबंधी मामले में गलत तथ्य प्रस्तुत कर जमीन हड़पने के मामले में पुलिस ने दो महिला सहित चार जनों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार प्रार्थी मेवड निवासी दिनेश पुत्र हरीकृष्ण गुर्जर ने प्रकरण दर्ज करवाया था कि जमीन पर विपक्षी गण गणपत गुर्जर, कल्पेश | गुर्जर, नन्नी देवी गुर्जर व धनु कुंवर गुर्जर निवासी मेवडा द्वारा प्रार्थी व उसके परिवार की हिस्से की जमीन पर गलत तथ्य प्रस्तुत कर दस्तावेजों में कांटछाट व ओवरईटिंग कर भूमि हड़पने की साजिश रचकर प्रार्थी के साथ धोखाधड़ी की गई। पुलिस द्वारा उक्त मुल्जिमानों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान के बाद प्रार्थी के अनपढ़ होने का फायदा उठाते हुए बेईमानी पूर्वक नामांतरण रजिस्टर में ओवरईटिंग कर प्रार्थी की जमीन को अपने नाम कर लेना पाया गया। इस पर पुलिस ने दो महिला सहित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जारी है।
Next Story