Illegal Liquor Seizure
छोटीसादड़ी (प्रातः काल संवाददाता)। उपखंड क्षेत्र (subdivision area) की जलोदा जागीर (Jaloda Jagir) पुलिस (Police) ने कार्यवाही करते हुए 31 कार्टुन अवैध (cartoon illegal) अंग्रेजी (अंग्रेजी) व देशी शराब (country liquor) एवं बीयर से भरी ईको गाडी को पकड़ दो आरोतिों को गिरफ्तार किया है। जब्तशुदा अवैध शराब की अनुमानित कीमत 87 हजार रूपये बताई जा रही है। जलोदा थानाधिकारी गोपाल सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान साटोला महुडीया तिराहा पर साटोला की तरफ से आ रही एक ईको गाडी रोककर उसकी तलाशी ली तो गाड़ी के अंदर 31 कार्टून अवैध अंग्रेजी व देशी शराब भरी हुई थी । पुलिस ने गाड़ी में भरी शराब के संबधित कागजात मांगे तो चालक महेन्द्र कुमार पिता गोकुलचंद चौधरी निवासी बड़ीसादडी व साथी | जीतमल पिता मिठुलाल चौधरी निवासी बड़ीसादडी गाड़ी में भरी अग्रेजी शराब का संतोषप्रद जवाब नही दे पाए जिस पर पुलिस ने अवेध शराब को जप्त कर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। | पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामलें में आगे जांच की जा रही है। कार्यवाही में एएसआई दिलीप सिंह, कांस्टेबल गणपत सिंह, राहुल की टीम शामिल रही।
Editorial

Editorial

Next Story