✕
स्टाफ क्वार्टर में फंदे पर लटका मिला शव
By EditorialPublished on
कोतवाली थानान्तर्गत शहर (City under Kotwali police station) के उदय विलास पैलेस (Uday Vilas Palace) होटल (hotel) के एक कार्मिक ने स्टाफ क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक पिछले 25 साल से होटल में काम कर रहा था ।

x
डूंगरपुर ( प्रातः काल संवाददाता)। कोतवाली थानान्तर्गत शहर (City under Kotwali police station) के उदय विलास पैलेस (Uday Vilas Palace) होटल (hotel) के एक कार्मिक ने स्टाफ क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक पिछले 25 साल से होटल में काम कर रहा था । आत्महत्या (suicide) के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। कोतवाली थाना पुलिस ने बताया की कांकरादरा निवासी मनोज डामोर ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया है की उसके चाचा सुरेश (65) पुत्र हाजा डामोर पिछले 25 साल से शहर के उदय विलास पैलेस में काम कर रहे थे। आज सुबह सुरेश का शव स्टाफ क्वार्टर में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर परिजन और कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं शव को फंदे नीचे उतारकर जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया । आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। मृतक सुरेश की पत्नी की मौत तीन साल पहले हो चुकी है। वहीं, उसके एक बेटी है जिसकी शादी हो चुकी है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Next Story
Related News
X

