✕
ट्रक और कार की भयानक टक्कर, 6 लोगों की गई जान
By EditorialPublished on
महाराष्ट्र (maharashtra) के नागपुर (Nagpur) में एक भयानक सड़क हादसा (Terrible collision) हुआ है। बताया जा रहा है कि नागपुर के काटोल के टोनखाम गांव के पास ट्रक और टोयोटा क्वालिस कार के बीच में जोरदार टक्कर हुई। इस हादसे में बैठे 6 लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घायल शख्स को नागपुर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जानकारी मिली है कि यह एक्सीडेंट रात 1:30 बजे के आसपास हुआ। आमने-सामने की भिड़ंत होने से टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में 6 लोगों की मृत्यु हो गई । मरने वाले सभी ल

x
नागपुर। महाराष्ट्र (maharashtra) के नागपुर (Nagpur) में एक भयानक सड़क हादसा (Terrible collision) हुआ है। बताया जा रहा है कि नागपुर के काटोल के टोनखाम गांव के पास ट्रक और टोयोटा क्वालिस कार के बीच में जोरदार टक्कर हुई। इस हादसे में बैठे 6 लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घायल शख्स को नागपुर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जानकारी मिली है कि यह एक्सीडेंट रात 1:30 बजे के आसपास हुआ। आमने-सामने की भिड़ंत होने से टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में 6 लोगों की मृत्यु हो गई । मरने वाले सभी लोग एक ही गांव के रहने वाले थे।
Next Story
Related News
X

