Shilpgram Festival Udaipur
उदयपुर (वि) | झीलों (lakes) की नगरी उदयपुर (city ​​udaipur) में पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (West Zone Cultural Center) की ओर से 21 दिसंबर से शिल्पग्राम महोत्सव आरंभ (Shilpgram festival begins) होगा। इसमें कुचिपुड़ी (Kuchipudi) सहित क्लासिकल नृत्यों (classical dances) के साथ ही राजस्थान (Rajasthan) के ग्रामीण अंचलों के लोक संगीत और फॉक लोक नृत्य का संगम होगा। दस दिवसीय शिल्पग्राम महोत्सव का शुभारंभ 21 को राज्यपाल कलराज मिश्र ढोल बजाकर करेंगे। महोत्सव में देश-विदेश के कलाकार शामिल होंगे। महोत्सव में पद्मश्री से सम्मानित चार प्रसिद्ध कलाकारों के साथ ही सिद्धहस्त और अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त 16 कलाकारों की भी प्रस्तुतियां होंगी। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की निदेशक किरण सोनी गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय हस्तशिल्प व लोक कला शिल्पग्राम महोत्सव 30 दिसंबर तक चलेगा। शुभारंभ पर केंद्रीय संस्कृति राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी मौजूद रहेंगी। शिल्पग्राम उत्सव की थीम 'वर्ली ट्राइबल आर्ट' है। करीब 400 शिल्पकार शामिल होने पहुंचेंगे। उत्सव में अपनी विधा पर सिद्धहस्तता दिखाने वाले पद्मश्री कलाकारों में महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने वाली प्रस्तुति 'वीर मीरा' संगीत नाटक की रचयिता विदुषी सुमित्रा गुहा, ओडिशी नृत्यांगना, कोरियोग्राफर तथा फिल्म निर्मात्री रंजना गौहर, आंध्र प्रदेश के शास्त्रीय नृत्य, कुचिपुड़ी शैली के गुरु और कलाकार वीरनाला जयराम राव और फिल्मों में खूबसूरत गायिकी से मन मोह चुके राजस्थान के जैसलमेर के मांगणियार लोक गायक अनवर खान अपनी म्यूजिकल हार्मोनी जैसी विश्व प्रसिद्ध पेशकश देंगे।
16 विश्व प्रसिद्ध कलाकारों की होंगी यादगार प्रस्तुतियां
अन्य नामचीन कलाकारों में मोहिनी अट्टम नृत्यांगना जयाप्रभा मेनन, सूफी गायिका ज्योति नूरा, भरतनाट्य नृत्यांगना प्रिया वेंकटरमन, कथक डांसर मालती श्याम, तमाशा कला से दिलीप भट्ट असम के सत्रीया डांसर कुशल डेका, सूफी डांसर जिया नाथ और भजन सम्राट ओमप्रकाश श्रीवास्तव शामिल हैं। इंटरनेशनल सेंटर दिल्ली के कलाकारों की कथकली, मैतेई का मणिपुरी रास, पंजाब पुलिस बैंड की धमाकेदार पेशकश, भानुश्री दास का उत्तर पूर्वी फैशन शो, आठ माह में 115 देशों की यात्रा कर लौटा रहीस भारती का धोद ग्रुप, यारोला पॉपो (फांस), महाराजा सियाजीराव यूनिवर्सिटी, बड़ौदा के राजेश केलकर और राम की शक्ति पूजा फेम संगीता शर्मा भी प्रस्तुतियां देंगे।
हैंडीक्राफ्ट आइटम्स के लगेंगे करीब 400 स्टॉलें
शिल्पग्राम परिसर में उत्सव की तैयारियां अंतिम दौर में है। विभिन्न आर्टिजन की 400 स्टॉल्स लगेंगी। हस्तशिल्पियों द्वारा निर्मित सैकड़ों आइटम्स की बिक्री होगी। इन आइटम्स में ज्वेलरी से लेकर खिलौने तक शामिल हैं। हर वर्ग और उम्र के लोगों के लिए उपयोगी वस्तुएं मिलेंगी। हाट बाजार में प्रतिदिन करीब 35 हजार लोग आते हैं।
स्पर्धाएं व कार्यशालाओं का होगा आयोजन
21 दिसंबर से शुरू हो रहे शिल्पग्राम उत्सव में 30 दिसंबर तक रोजाना शाम 6 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर की निदेशक किरण सोनी गुप्ता ने बताया कि के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही कला शिविर, आर्ट कार्याल प्रतियोगिता भी खास आकर्षण का केंद्र रहेगी। 22 को मांडणा कला
प्रतियोगिता होगी, 23 से 25 दिसंबर तक फड़ कला महिला शिविर लगेगा, वहीं 27 से 28 दिसंबर तक रेखा चित्र कार्यशाला का आयोजन होगा। इस दौरान संगम हॉल में म्यूरल कला प्रदर्शनी लगाई जाएगी। 21 को शुभारंभ के साथ ही 'वीर मीरा' नृत्य नाटिका, 22 को लोक झंकार के तहत पंजाबी लोक गायन, 23 को महाराष्ट्र दिवस, 24 को गुजरात दिवस और 25 को गोवा दिवस के तहत शास्त्रीय नृत्यों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। वहीं, 26 को राजस्थान दिवस के तहत तमाशा शैली में शिवा और सूफी नृत्य व गायन पेश होगा। 27 को पूर्वोत्तर फैशन शो, लोक झंकार और पंजाब पुलिस बैंड की धमाकेदार प्रस्तुति दी जाएगी, 28, 29 व 30 दिसंबर को लोक झंकार के साथ 28 को म्यूजिकल हारमोनी और धोद बैंड, 29 को वसुधैव कुटुम्बकम और 30 को 'राम की शक्ति पूजा' नृत्य नाटिका की प्रस्तुति होगी।
Editorial

Editorial

Next Story