dimond
मुंबई। कारोबारी सौदे के लिये एक हीरा (Diamond) कारोबारी से 1.06 करोड़ रुपये के हीरे लेकर उनका गबन करनेवाले एक हीरा दलाल (Diamond broker) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान उत्कर्ष खंडेलवाल के तौर पर की गई है जो सांताक्रूज पश्चिम का रहनेवाला है। अपनी शिकायत में प्रतीक रबाडिया (35) ने बताया है कि वह बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में एक डायमंड कंपनी चलाता है। आरोपी से उनकी मुलाकात साल भर पहले हुई थी और तब से कई बार आरोपी के जरिये उन्होंने कई सौदे किये थे। 10 अक्तूबर को आरोपी खंडेलवाल ने रबाडिया से सैम्पल के तौर पर हीरों की मांग की ताकि एक कारोबारी को हीरे दिखाये जा सके। इसी बहाने से आरोपी ने तीन कीमती हीरे शिकायतकर्ता कारोबारी से बेचने हेतु लिये और बदले में एक रसीद भी रबाडिया को दी। इन हीरों की कीमत 1 करोड़ 6 लाख 83 हजार 60 रुपये है। सैम्पल हीरे करीब दस दिन में लौटाने का वादा आरोपी ने किया था। 1 नवंबर को जब रबाडिया ने आरोपी से संपर्क किया तो उसने बताया कि वह जयपुर में है और मुंबई आकर सौदे के बारे में जानकारी देगा। अगले कई दिनों तक वह इसी तरह से बहाने बनाकर टालमटोल करता रहा।
Next Story