✕
भजनलाल हवाई सफर में भी काम पर जुटे रहे
By EditorialPublished on
जयपुर ( कार्यालय संवाददाता)। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने जनहित में फैसले लेना शुरु कर दिया है और वह अपने हवाई सफर में भी प्रदेश के विकास को प्राथमिकता देते हुए अपने काम पर जुटे रहे।

x
जयपुर ( कार्यालय संवाददाता)। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने जनहित में फैसले लेना शुरु कर दिया है और वह अपने हवाई सफर में भी प्रदेश के विकास को प्राथमिकता देते हुए अपने काम पर जुटे रहे। शर्मा ने मुख्यमंत्री बनने के बाद रविवार को अपना पहला दिल्ली दौरा किया और इस दौरान वह हवाई सफर में भी काम करते नजर आये। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार मुख्यमंत्री 'आत्मनिर्भर राजस्थान' के संकल्प की सिद्धि एवं 'अंत्योदय' के प्रण की पूर्णता के लिए निरंतर हर पल हर क्षण निःस्वार्थ भाव से प्रदेशवासियों की सेवा के लिए पूर्णतः संकल्पित हैं और उन्होंने हवाई सफर के दौरान भी प्रदेश के विकास कार्यों को प्राथमिकता दी।
Next Story
Related News
X

