✕
बच्चों के लिए जरूरी विटामिन और मिनरल
By EditorialPublished on
बच्चों के सही विकास के लिए विटामिन डी ( Vitamin D) बहुत जरूरी है। विटामिन डी से हड्डियां स्वस्थ और मजबूत बनती हैं। इसके लिए बच्चों को समय-समय पर डॉक्टर की सलाह से विटामिन डी के सप्लीमेंट्स देते रहें। साथ ही विटामिन डी से भरपूर आहार जैसे अंडा, संतरा, दूध, साबुत अनाज और नट्स खिलाएं।

x
विटामिन डी - बच्चों के सही विकास के लिए विटामिन डी ( Vitamin D) बहुत जरूरी है। विटामिन डी से हड्डियां स्वस्थ और मजबूत बनती हैं। इसके लिए बच्चों को समय-समय पर डॉक्टर की सलाह से विटामिन डी के सप्लीमेंट्स देते रहें। साथ ही विटामिन डी से भरपूर आहार जैसे अंडा, संतरा, दूध, साबुत अनाज और नट्स खिलाएं।
विटामिन सी - बच्चों की डाइट में विटामिन सी ( Vitamin C) भी जरूर शामिल करें। आप उन्हें विटामिन सी से भरपूर फल और सब्जियां खिलाएं। विटामिन सी से इम्यूनिटी मजबूत होगी और बच्चे सीजनल बीमारियों और दूसरे संक्रमण से बचे रहेंगे। विटामिन सी बच्चों की ग्रोथ के लिए अच्छा होता है।
आयरन - बच्चों के शरीर में विटामिन और मिनरल (minerals) की कमी होने पर कई लक्षण नजर आते हैं। जिन बच्चों के शरीर में आयरन कम होता है वो जल्दी थकान और कमजोरी महसूस करते हैं। हर वक्त आलस रहता है। आयरन (iron) की कमी होने पर बच्चों के मसूड़े काले पड़ने लगते हैं। आयरन कम होने से शरीर में खून कम होने लगता है। ऐसी स्थिति में बच्चे को एनीमिया होने का खतरा रहता है। बच्चे का डाइट में पालक, ब्रोकली, किशमिश और चुकंदर जैसी चीजें शामिल करें।
कैल्शियम - बच्चों के लिए जरूर पोषक तत्वों में कैल्शियम (calcium) भी अहम है। कैल्शियम से भरपूर डाइट लेने से हड्डियां और दातों मजबूत बनते हैं। इससे बच्चों में दांतों से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं। कैल्शियम के लिए बच्चों को भरपूर दूध पिलाएं। डॉक्टर की सलाह से कैल्शियम सप्लीमेंट्स दें। इससे हड्डियों का सही विकास होगा।
प्रोटीन - बच्चों की लंबाई के लिए प्रोटीन (protein) बहुत जरूरी है। प्रोटीन से मांसपेशियों और सेल्स का निर्माण होता है। जिससे आपकी पूरी सेहत का विकास होता है। अच्छे शारीरिक विकास के लिए प्रोटीन को डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं। प्रोटीन से मसल्स मजबूत बनती हैं और बच्चे की ग्रोथ अच्छी
बच्चों की बढ़ती उम्र में जरूरी होते हैं ये विटामिन
बढ़ती उम्र में बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास तेजी से होता है। इसके लिए शरीर को विटामिन, मिनरल्स और दूसरे पोषक तत्वों की जरूरत होती है। बचपन से ही बच्चों की इम्यूनिटी को मजबूत बनाने पर काम करना चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि बच्चे की डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर चीजों को शामिल करें। बच्चे को विटामिन और मिनरल्स से भरपूर आहार दें। अगर बच्चा अनहेल्दी खाना ज्यादा खाएगा तो इससे शारीरिक विकास पर तो असर दिखेगा ही साथ इम्यूनिटी भी कमजोर होगी। ऐसे बच्चे बार-बार बीमार पड़ते हैं। इसलिए बच्चों की डाइट में सभी पोषक तत्वों का बैलें, बहुत जरूरी है। जानिए बच्चों के लिए कौन से विटामिन और मिनरल्स सबसे ज्यादा जरूरी हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
