✕
मुख्यमंत्री भजनलाल आज दिल्ली जाएंगे
By EditorialPublished on
जयपुर (कार्यालय संवाददाता)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का रविवार को दिल्ली जाने का कार्यक्रम है। दिल्ली में केंद्रीय नेताओं से मुलाकात का है कार्यक्रम है । दोपहर एक बजे दिल्ली पहुंचने का कार्यक्रम है।

x

जयपुर (कार्यालय संवाददाता)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का रविवार को दिल्ली जाने का कार्यक्रम है। दिल्ली में केंद्रीय नेताओं से मुलाकात का है कार्यक्रम है । दोपहर एक बजे दिल्ली पहुंचने का कार्यक्रम है। माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल के विस्तार के संबंध में केंद्रीय नेताओं के साथ बातचीत करेंगे। दिल्ली जाने से पहले मुख्यमंत्री ने राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की। माना जा रहा है कि राजस्थान में मंत्रिमंडल गठन अगले हफ्ते तक हो सकता है। दरअसल, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार दोपहर 1 बजे स्पेशल प्लेन से दिल्लीजाएंगे। शपथ के बाद सीएम का यह पहला दिल्ली दौरा है। मंत्रिमंडल गठन को लेकर वे शीर्ष नेताओं से चर्चा कर सकते हैं। सीएम रात को दिल्ली में ही रुकेंगे।
पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे
दिल्ली में भजनलाल पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। सीएम भजनलाल इसके साथ ही स्थानीय कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे। बताया जा रहा है कि सीएम रात्रि विश्राम भी दिल्ली में ही करेंगे। सीएम के अचानक दिल्ली के बने कार्यक्रम के बाद अब मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। माना जा रहा कि दिल्ली में होने वाली वरिष्ठ नेताओं की मुलाकात में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा हो सकती है।
मंत्रिमंडल को लेकर अटकलें
माना जा रहा है कि राजस्थान में जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की दिल्ली से लौटने के साथ ही मंत्रिमंडल विस्तार किया जा सकता है। दिल्ली में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मंथन हो सकता है। यह मंत्रीमंडल विस्तार पहली बार में संक्षिप्त होगा। जिसमें 10 कैबिनेट मंत्री और 5 राज्य मंत्री बनाए जा सकते हैं। बता दे कि देश में 6 महीने बाद लोकसभा चुनाव है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी राजस्थान में अब जल्द से जल्द अपने काम को गति देने की कोशिश करेगी, ताकि इसका लाभ लोकसभा चुनाव में मिल सके। एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने साफ कर दिया था कि प्रदेश की गहलोत सरकार ने जिस तरह से राजस्थान को विकास में पीछे धकेला है, उसे अब डबल इंजन की सरकार आगे बढ़ाएगी और उसको लेकर काम शुरू हो गया है। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र को सरकारी दस्तावेज मानते हुए काम को गति देना शुरू

Editorial
Next Story
Related News
X
